Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

रेलवे सुरक्षा बल की गारद का किया निरीक्षण

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल में उल्लास एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 74वाँ गणतंत्र दिवस समारोह।
सदैव की भांति इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस की 74वीं वर्षगांठ का राष्ट्रीय महापर्व गुरूवार को उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के छोटे बड़े स्टेशनों सहित सम्पूर्ण मंडल पर अत्यंत हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया गया।

देश की एकता, समरसता एवम अखंडता के प्रतीक इस पावन पर्व के अवसर पर मुख्य कार्यक्रम का आयोजन उत्तर रेलवे के लखनऊ स्थित चारबाग़ स्टेडियम में किया गया, जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में सुरेश कुमार सपरा, मंडल रेल प्रबंधक, उत्तर रेलवे, लखनऊ एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में नीतू सपरा, अध्यक्षा उत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन, लखनऊ मंडल उपस्थित रहे।

14 24

कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण से किया गया एवं उनके द्वारा रेलवे सुरक्षा बल की गारद का निरीक्षण किया गया। आज के आयोजन का मुख्य आकर्षण मंडल के रेलवे सुरक्षा बल द्वारा अत्यंत कुशलतापूर्वक प्रस्तुत परेड एवम सलामी रही जिसका नेतृत्व इंस्पेक्टर मुकेश कुमार द्वारा किया गया। इसके अतिरिक्त इस सुअवसर पर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा शांति के प्रतीक सफ़ेद कबूतरों को आकाश में छोड़ा गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, अमित पाण्डेय द्वारा महाप्रबंधक,उरे का संदेश पढ़ने के पश्चात अपने सम्बोधन में मंडल रेल प्रबंधक ने मंडल की अनेक उल्लेखनीय उपलब्धियों की चर्चा की एवं मंडल द्वारा अपने सर्वश्रेष्ठ कार्यकलापों तथा सेवाओं के निर्वहन हेतु रेलकर्मियों की सराहना करते हुए सभी को प्रेरित किया तथा भविष्य में भी इसी भावना से कार्य करते हुए रेलवे के उत्तरोत्तर विकास की अपेक्षा की, सभी रेलकर्मियों ने पूर्ण समर्पण के साथ रेलसेवा और राष्ट्रसेवा का प्रण लिया गया।

इस अवसर पर स्काउट एवं गाइड के बच्चों द्वारा देशभक्ति पूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। रेलवे अधिकारियों एवं उनके परिजनों ने खेलकूद प्रतियोगिताओं में भाग लिया। इस आयोजन में मंडल के समस्त विभागाध्यक्ष एवम अन्य अधिकारीगण, महिला कल्याण संगठन की सदस्यायें, सभी यूनियनों तथा मान्यता प्राप्त एसोसिएशन के पदाधिकारियों सहित रेल कर्मचारी उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img