Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

भारत में जल्द बैन होंगे इंस्टेंट लोन एप्स, इन कंपनियों को सरकार ने दिए निर्देश

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: भारत सरकार जल्द ही इंस्टेंट लोन एप्स बैन करने वाली हैं। ​बताया जा रहा है कि सरकार ने यह फैसला इंस्टैंट लोन एप्स के जरिए होने वाले फ्राड को लेकर लिया है। इस बात की जानकारी केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने दी है। उन्होंने आगे बताया कि इंस्टैंट लोन एप्स को लेकर सरकार ने गूगल और एप्पल को आदेश दिया है।

https://x.com/ANI/status/1702907510951444673?s=20

मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा, “आज गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर दोनों पर कई एप्लिकेशन हैं जो भारतीयों द्वारा उपयोग किए जाते हैं। हम एप्लिकेशन के एक सेट को ट्रैक कर रहे हैं जो लोन एप्लिकेशन हैं।

उन्होंने आगे कहा, ‘हमने गूगल और एप्पल दोनों को एक सलाह जारी की है कि उन्हें असुरक्षित एप्लिकेशन या अवैध एप्लिकेशन को स्टोर पर लिस्ट नहीं करना चाहिए। सभी ‘डिजिटल नागरिकों’ के लिए इंटरनेट को सुरक्षित और विश्वसनीय बनाए रखना हमारी सरकार का उद्देश्य और मिशन है।’

राजीव चंद्रशेखर ने आगे बताया कि इन एप्स को पूरी तरह से खत्म करने के लिए आरबीआई के साथ जल्द से जल्द बैठक की जाएगी और एक लिस्ट बनाई जाएगी। उस लिस्ट के आने के बाद सिर्फ वही एप इंस्टैंट लोन दे पाएंगे जो उस लिस्ट में शामिल होंगे। इसके लिए एक मानदंड बनाया जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img