Sunday, February 15, 2026
- Advertisement -

अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, एक फरार

  • चोरी की 6 मोटरसाइकिल बरामद

जनवाणी ब्यूरो |

रुड़की: गंगनहर कोतवाली पुलिस ने चोरी की छह मोटरसाइकिल के साथ अंतर राज्य गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है एक आरोपी अभी फरार है। चोरी में शामिल आरोपियों पर विभिन्न थानों में मुकदमे दर्ज हैं। मामले का खुलासा करते हुए एसपी देहात परमिंदर सिंह डोभाल ने बताया कि लगातार हो रही वाहनों की चोरी पर लगाम कसने के लिए टीम का गठन किया गया।

27 मई को टीम को सूचना मिली कि मोटरसाइकिल चोरी करने वाले कुछ आरोपी कोतवाली क्षेत्र के इब्राहिम पुर गांव स्थित एक खंडहर में चोरी की मोटरसाइकिलों को खुर्द बुर्द करने की फिराक में हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने दबिश देकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

आरोपियों के पास से छह मोटरसाइकिल बरामद की गई। आरोपियों ने बताया कि जिनमें से दो मोटरसाइकिल गंगनहर कोतवाली क्षेत्र से एक मोटरसाइकिल सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र से एवं तीन मोटरसाइकिल उत्तरप्रदेश क्षेत्र से चोरी होनी बताई गई।

पकड़े गए आरोपियों में नाम वाजिद उर्फ भोला पुत्र याकूब निवासी शाहपुर थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार, सीटू उर्फ टीटू पुत्र दलपत सिंह निवासी ग्राम नगली नूर थाना देवबंद सहारनपुर, नागपाल उर्फ लाला पुत्र वेदपाल निवासी नगली मेहनाज थाना नागल जिला सहारनपुर बताया गया है। जबकि हसीन पुत्र वकील निवाइ शाहपुर थाना भगवानपुर अभी फरार है।

आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाली प्रभारी गंगनहर मनोज कुमार मेनवाल, एसएसआई देवराज शर्मा, उप निरीक्षक सुनील रमोला, विनोद कुमार गोला, कांस्टेबल हसन जैदी, सुरेन्द्र, हरि सिंह, सुमित, प्रवीण, सुरेंद्र शामिल रहे।एसपी देहात परमिंदर सिंह डोभाल और सीओ रुड़की बीएस चौहान ने पुलिस टीम को ढाई 2500 रुपए का इनाम देने की घोषणा की।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: महाशिवरात्रि पर सहारनपुर में अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था, ड्रोन से निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जनपद...

महाशिवरात्रि स्पेशल: साबूदाना खिचड़ी से मखाना खीर तक, 8 आसान फलाहारी व्यंजन

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Himachal Accident: हिमाचल में दुखद हादसा, जीप दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोगों की मौत, एक घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर...
spot_imgspot_img