- भाजपा को नेताओं ने बताया किसान विरोधी
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: चौपाल पर चर्चा कार्यक्रम के तहत कृषि बिलों के विरोध में राष्ट्रीय लोकदल का जागरूकता अभियान का आयोजन जिलाध्यक्ष राहुल सिंह के नेतृत्व में सौबतपुर में हुआ।
रालोद के जिलाध्यक्ष राहुल सिहं ने किसानों व ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की किसान विरोधी सोच के कारण अभी तक किसान को पिछले वर्ष का गन्ना भुगतान भी नही मिला और न ही चालू वर्ष का गन्ना मूल्य घोषित किया है।

वर्तमान मंहगाई को देखते हुए जिसमे खाद डीजल, बिजली बिल, मजदूरी, दवाई इत्यादि के दामों को देखते हुए सरकार को कम से कम 450 रूपये गन्ना मूल्य घोषित करना चाहिए। रालोद किसानों के हित में संघर्ष करता रहा और आगे भी करता रहेगा।
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राहुल सिंह ने तथा संचालन जिला महासचिव डा. विपिन्न तोमर ने किया। बैठक पूर्व सांसद मुुंशी रामपाल, सचिन अहलावत सरदार बुद्ध सिंह, नरेश, शीशपाल राठी, पीतम सिंह, मोहित राणा, रहीस अहमद, प्रताप, मांगेराम सैनी सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

