Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

‘एप्लाईंग डिजाइन थिंकिंग पोस्ट कोविड चैलेंज’ विषय पर हुई अंतर्राष्ट्रीय कार्यशाला

जनवाणी ब्यूरो |

मुजफ्फरनगर: श्रीराम कॉलेज आफ इंजीनियरिंग में ‘एप्लाईंग डिजाइन थिंकिंग पोस्ट कोविड चैलेंज’ विषय पर चल रही तीन चरणीय अंतर्राष्ट्रीय आन लाइन कार्यशाला का आयोजन धर्मार्थ ट्रस्ट टैक टॉप द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

कार्यशाला के मुख्य आयोजनकर्ता एवं टैक टॉप धमार्थ ट्रस्ट के संस्थापक प्रोफेसर राजेश नायर इस कार्यशाला के मुख्य वक्ता है। तीन चरणीय कार्यशाला का मुख्य उददेश्य इंजीनियरिंग विद्यार्थियों में अभियांत्रिक कौशल विकसित कर उद्यमिता को प्रोत्साहित करना है।

कार्यशाला में वि​भिन्न देशों के छात्र-छात्राओं के साथ श्रीराम कॉलेज आफ इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों की लगभग 20 टीमों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से क्वििज प्रतियोगिता के आधार पर लगभग 12 टीमें चयनित हुई।

कार्यशाला के पहले चरण के पहले दिन में एप्लाई, क्रियेटिविटी एण्ड आइडेशियन विषय पर प्रोफेसर नायर ने सभी विद्यार्थियों को विषय के संबंध में गहन जानकारी दी और साथ ही सभी विद्यार्थियों को इस विषय के संबंध में प्रशिक्षण भी दिया।

जिसके उपरान्त प्रशिक्षण के आधार पर विद्यार्थियो से ‘हाउ टू सी द फ्यूचर’ विषय पर रचनात्मक कार्य करने को दिये गये साथ ही विद्यार्थियों ने इस विषय पर विचार व्यक्त किये।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img