Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

खाद और पेस्टिसाइड के नमूने लेकर जांच को भेजे

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: जनपद में किसानों को गुणवत्ता युक्त एवं निर्धारित दरों पर खाद बिक्री सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी द्वारा गठित टीमों ने जनपद की तीनों तहसीलों में खाद एवं पेस्टिसाइड की दुकानों पर छापेमारी की तथा नमूने लेकर जांच हेतु प्रयोगशाला में भेजें।

जिलाधिकारी जसजीत कौर द्वारा गठित टीम ने मंगलवार को तहसील ऊन में डॉक्टर शिव कुमार केसरी उप कृषि निदेशक के नेतृत्व में झिंझाना में बंसल पेस्टिसाइड, आईएफएफडीसी खाद केंद्रों पर छापेमारी की। टीम ने दोनों दुकानों से एक एक नमूना लिया।

शामली तहसील में जिला कृषि अधिकारी डॉ हरिशंकर के नेतृत्व में श्री गोपाल खाद भंडार बाबरी, आईएफएफडीसी कृषि सेवा केंद्र बाबरी व सिंघल फर्टिलाइजर्स थाना भवन पर छापामारी की यहां से टीम ने चार नमूने लिए। वही कैराना में डॉ नीरजा सिंह भूमि संरक्षण अधिकारी के नेतृत्व में दुर्गा फर्टिलाइजर्स व मैसर्स सत्यनारायण लोकेश कुमार की फर्म पर छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान तीन नमूने लिए गए। इस संबंध में जिला कृषि अधिकारी डॉक्टर ने बताया कि जनपद से कुल 9 नमूने लिए गए जिन्हें प्रयोगशाला में जांच हेतु भेजा जाएगा जांच उपरांत अग्रिम कार्रवाई की जाएगी उन्होंने बताया कि जनपद में खाद एवं दवाई भरपूर मात्रा में उपलब्ध है तथा निर्धारित दरों पर बिक्री की जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img