Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

ममता बनर्जी पर हुए कथित हमले की जांच शुरू, मौके पर डीएम और एसपी पहुंचे

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बुधवार को एक हादसे का शिकार हो गईं और इस एक्सीडेंट में उन्हें काफी चोटें आई हैं। ममता बनर्जी को पैर, कंधे और हाथ में चोट आई हैं। ममता बनर्जी ने आरोप लगाया है कि कुछ लोगों ने उन्हें धक्का दिया और जबरदस्ती कार का दरवाजा बंद करने की कोशिश की। ममता बनर्जी के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। ममता बनर्जी पर किसने हमला किया, इसकी जांच शुरू हो गई है और मौके पर डीएम और एसपी पहुंच चुके हैं।

12 बजे टीएमसी के नेता चुनाव आयोग से मिलेंगे

ममता बनर्जी पर हुए हमले के बाद अब तृणमूल कांग्रेस के नेता दोपहर 12 बजे चुनाव आयोग से मिलेंगे। वहीं भाजपा प्रतिनिधिमंडल भी चुनाव आयोग से मुलाकात करेगा। हालांकि टीएमसी ने पहले ही चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज करा दी है लेकिन आज दोपहर 12 बजे पार्टी के नेता आयोग से शिकायत करेगी।

चुनाव आयोग ने हमले पर मांगी रिपोर्ट

टीएमसी ने इस हमले को लेकर चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज करा दी है। वहीं निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से ममता पर हमले की रिपोर्ट तलब की है। इसके बाद सीईओ ने संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारी से मामले की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है।

भाजपा समर्थक का दावा, झूठ बोल रही हैं ममता

इधर भाजपा समर्थक भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने दावा किया कि ममता बनर्जी झूठ बोल रही हैं। ममता बनर्जी पर किसी ने हमला नहीं किया है। भाजपा कार्यकर्ता सुकुमार मैती ने कहा कि किसी ने ममता को धक्का नहीं दिया। जब वह पोल से टकराई तब उनकी कार का दरवाजा खुला हुआ था।

चश्मदीद ने बताई कहानी

घटना के समय वहां पर मौजूद एक चश्मदीद निमाई मैता का कहना है कि यह घटना मेरी दुकान के सामने हुई। करीब 6.10 से 6.20 के बीच ममता बनर्जी एक मंदिर के दर्शन करने के बाद दूसरे मंदिर जा रही थीं। ठीक उसी जगह पर एक मोड़ आया, वह गाड़ी से हाथ हिला रही थीं और गाड़ी से थोड़ा बाहर निकली हुई थीं। उन्होंने बताया कि तभी लोग दौड़ पड़े और कार का दरवाजा उनके पैर पर लग गया।

ममता पर हुए हमले की जांच शुरू

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हुए कथित हमले की जांच शुरू हो चुकी है। घटनास्थल के पास मौजूद मिठाई की दुकान के मालिक निमाई मैती से पूछताछ करने के लिए नंदीग्राम पूर्ब के जिलाधिकारी विभू गोयल और एसपी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले टीएमसी को एक बड़ा झटका लगा है। टीएमसी प्रमुख और राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान चोटिल हो गईं। ममता बनर्जी के पैर पर चोट आई है। ममता के सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया है। वहीं ममता ने आरोप लगाया है कि उनपर हमला किया गया है। ममता का कहना है कि उन्हें कार में धक्का दिया गया था और जबरदस्ती दरवाजा बंद किया गया था। फिलहाल ममता बनर्जी को 48 घंटों तक डॉक्टरों की निगरानी में रखा जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

दुनियादारी की कहानी का आर्थिक पक्ष

तुर सुजान कहते हैं कि दुनिया की कहानी, कहानी...

क्या ऊर्जा संकट से होगा तख्ता पलट?

आगामी कुछ दिनों में पांच राज्यों में विधानसभा होने...

गंगा की कब ली जाएगी सुध?

हाल में अपनी सरकारों, सेठों और समाज में बहुतायत...

Saharanpur News: सहारनपुर में “ऑपरेशन सवेरा” के तहत बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार, 695 ग्राम चरस बरामद

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: डीआईजी अभिषेक सिंह के दिशा निर्देश...

Saharanpur News: त्योहारों को लेकर सहारनपुर में हाई अलर्ट, सीमाओं से लेकर बाजारों तक कड़ी निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में...
spot_imgspot_img