Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

Aishwarya-Abhishek: तनाज ईरानी ने कही अभिषेक और ऐश्वर्या को लेकर कुछ बातें, कहा अभिनेत्री के साथ समय बिताने के बाद खुद को शीशे में देखती थी

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बॉलीवुड के चर्चित कपल में एक है। साल 2007 में इनकी शादी हुई थी और साथ ही डेटिंग शुरू करने से पहले ही दोनों कई फिल्मों में काम भी कर चुके थे। अब हाल ही में दानों के रिश्ते को लेकर चल रही खबरों में तनाज ईरानी ने कुछ बातें कही हैं। उन्होंने कहा कि अभिषेक सेट पर बहुत बड़े प्रैंक स्टार थे। वहीं, ऐश्वर्या राय उतनी ही शांत और गंभीर। वे अपने काम को लेकर बहुत सीरियस थीं।

अभिषेक के लिए कही ऐसी बात

मीडिया हाउस से बातचीत में तनाज ईरानी ने बताया कि अभिषेक बहुत मजेदार है और शरारती हैं। जब तक मैं नहीं आई, तब तक वह सभी पर शरारत कर रहा था इस समय, उसने मुझसे कहा ‘तुम अचानक चीखना, रोना और नखरे दिखाना शुरू कर दोगी।’ मैं सोच रही थी, ‘कोई भी यह विश्वास नहीं करेगा कि सभी लोगों में से मैं ही नखरे दिखा रही हूं, लेकिन हमने शूटिंग के पहले ही दिन ऐसा किया। यह मजेदार था।”

ऐश्वर्या के साथ समय बिताने के बाद खुद को शीशे में देखती थी तनाज

तनाज ईरानी ने कहा कि उन्होंने ऐश्वर्या के साथ दो फिल्मों में काम किया है। वे अपने काम को लेकर बहुत उत्साहित रहती हैं। तनाज ने कहा कि ऐश्वर्या बहुत खूबसूरत हैं। मैं उनके साथ समय बिताने के बाद शीशे में देखती थी।

वायरल हो रही तस्वीरें

ऐश्वर्या और अभिषेक ने हाल ही में एक फंक्शन में काम किया। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। अनु रंजन ने इस जोड़े की जो तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की है, उस पर एक फैन लिखता है, ‘सच को सामने लाने के लिए शुक्रिया।’

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img