Friday, April 3, 2026
- Advertisement -

Iran-Israel संघर्ष के बीच ईरान का एयरस्पेस बंद, Indigo ने यात्रियों को किया सतर्क

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: ईरान और इस्राइल के बीच बढ़ते सैन्य संघर्ष का असर अब हवाई यात्रा पर भी दिखने लगा है। भारत की प्रमुख एयरलाइन इंडिगो ने शनिवार को एक बयान जारी कर यात्रियों को सतर्क किया है। इंडिगो ने कहा है कि ईरान के आसपास का एयरस्पेस सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया है, जिससे कुछ इंटरनेशनल फ्लाइट्स के रूट में बदलाव संभव है।

एयरलाइन ने यात्रियों से अपील की

एयरलाइन ने यात्रियों से अपील की है कि वे एयरपोर्ट के लिए रवाना होने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस इंडिगो की वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर चेक कर लें, क्योंकि रूट में बदलाव के कारण यात्रा समय प्रभावित हो सकता है।

बता दें कि, इससे पहले शनिवार सुबह ईरान ने इस्राइल पर बड़ा मिसाइल हमला किया था। इस हमले में कम से कम तीन लोगों की मौत हो चुकी है और दर्जनों लोग घायल हुए हैं। तेल अवीव में एक महिला की मौत हुई, जबकि सेंट्रल इस्राइल में मिसाइल हमले के चलते दो अन्य लोगों की जान गई और 19 लोग घायल हुए हैं। इस्राइल ने बताया कि हमले में चार मकान पूरी तरह तबाह हो गए हैं।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कई देशों की एयरलाइंस अपने उड़ान मार्गों की समीक्षा कर रही हैं। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले आधिकारिक स्रोतों से जानकारी प्राप्त करें और किसी भी अफवाह या फेक न्यूज से सावधान रहें।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img