Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

आईआरसीटीसी ने लखनऊ-कानपुर से लद्दाख भ्रमण के दिए हवाई पैकेज

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: आईआरसीटीसी, क्षेत्रीय कार्यालय, लखनऊ द्वारा यात्रियों की अधिक मांग को देखते हुए पुनः लखनऊ एवं कानपुर से लद्दाख वाया नई दिल्ली भ्रमण के लिये हवाई टूर पैकेज दिनांक 19 मई से 26 मई तक 07 रात्रि एवं 08 दिन का लांच किया जा रहा है।

यात्रा के दौरान लेह में होटल स्टे के साथ स्थानीय जगहों की सैर जिसमें शाम वैली में शांतिस्तूप, लेह पैलेस, हाल आफ फेम, पत्थर साहिब गुरूद्वारा, मैग्नेटिक हिल, नुब्रा वैली में स्थित कैंप में रात्रि विश्राम के साथ दिस्कीत व हुण्डर गांव की सैर के साथ तुर्तुक में सियाचिन वार मेमोरियल, थांग जीरो प्वाइंट का भ्रमण तथा पेन्गॉन्ग में प्रसि़द्व पेन्गॉन्ग झील थिक्से मठ, शेय पैलेस एवं ड्रक व्हाइट लोटस स्कूल (प्रसि़द्व रैंचो का स्कूल-फिल्म थ्री इडियट) का भ्रमण कराया जायेगा।

इस हवाई यात्रा पैकेज में लखनऊ से लेह वाया नई दिल्ली (तेजस एक्सप्रेस) द्वारा जाने/आने की व्यवस्था करवायी जायेगी। जाने/आने की हवाई यात्रा (नई दिल्ली से लेह), तीन सितारा होटलों में ठहरने की व्यवस्था, स्थानीय भ्रमण हेतु वाहन एवं खाने हेतु भारतीय खाने की व्यवस्था (ब्रेकफास्ट, लन्च एवं डिनर) आईआरसीटीसी द्वारा की जायेगी।

  • एक व्यक्ति के ठहरने पर पैकेज का मूल्य रू0-53,800/- प्रति व्यक्ति है।
  • दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य रू0-47,850/- प्रति व्यक्ति है।
  • तीन व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य रू0-47,100/- प्रति व्यक्ति है।
  • प्रति बच्चे का पैकेज मूल्य रू0-44,800/- (बेड सहित) एवं मूल्य रू0-40,950/- (बिना बेड के) प्रति व्यक्ति है।
  • उक्त यात्रा की बुकिंग हेतु पर्यटन भवन, गोमती नगर, लखनऊ एवं कानपुर स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं आईआरसीटीसी की वेबसाइट से ऑनलाइन बुकिंग भी कराई जा सकती है।
spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img