जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: हमारा परिवार नशा मुक्त परिवार मिशन के तहत हृदयानन्द सार्वजनिक इंटर कॉलेज झालू में सैकड़ों छात्रों ने हरवेंद्र राणा के नेतृत्व में नशा मुक्त युवा बिजनौर की शपथ ली और आजीवन नशे से दूर रहने व अपने दोस्तों को भी नशे के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। हरवेंद्र राणा ने छात्रों को बताया कि आज नशीले पदार्थों का कारोबार देश में बहुत तेजी से बढ़ रहा है।
नशे के इस धन्धे से नशे के व्यापारी करोड़ो रुपए कमा रहे हैं और युवा पीढ़ी को नशा परोस रहे हैं। पहले नशे की लत लगायी जाती है और फिर उससे छुटकारा दिलाने वाले प्रोडक्ट्स का प्रचार किया जाता है और महंगे दामों पर ऐसे पदार्थो को बेचा जाता है।

