Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

कोरोना से जंग में आईटीसी निगम के साथ: शुक्ल

  • आईटीसी ने निगम को भेंट किये एक हजार मास्क और चार हजार साबुन

जनवाणी ब्यूरो |

सहारनपुर: नगर निगम द्वारा कोरोना के खिलाफ लड़ी जा रही जंग में आईटीसी लगातार सहयोग कर रही है। शुक्रवार को आईटीसी के ब्रांच मैनेजर मनोज शुक्ला ने नगरायुक्त को एक हजार एन-95 मास्क और चार हजार सैवलोन साबुन भेंट किये।

आईटीसी के ब्रांच मैनेजर मनोज शुक्ला आज नगर निगम पहुंचे और नगर निगम के सफाई कर्मियों के लिए एक हजार एन-95 मास्क और चार हजार सैवलोन साबुन भेंट किये। मनोज शुक्ला ने कहा कि नगर निगम कोरोना की रोकथाम के लिए प्रशंसनीय प्रयास कर रहा है।

निगम के सफाई कर्मचारी अपनी जान जोखिम में डालकर रात दिन शहर की सफाई से लेकर सैनेटाइजेशन तक का कार्य पूरी मुस्तैदी से कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कोरोना की इस जंग में आईटीसी पूरी तरह नगर निगम के साथ है। नगरायुक्त ज्ञानेंद्रसिंह ने आईटीसी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कोरोना की पहली लहर में भी आई टी सी ने भोजन से लेकर साबुन और मास्क वितरण में अपना भरपूर सहयोग दिया था और अब दूसरी लहर में भी लगातार आईटीसी ने नगर निगम को सहयोग दिया है, जिसके लिए पूरा नगर निगम आईटीसी का आभारी है। इस दौरान आईटीसी के कैप्टन रॉनी व प्रोग्रोम आॅफिसर लिपिका सत्पथी भी मौजूद रही।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img