Tuesday, April 7, 2026
- Advertisement -

मनी लॉन्ड्रिंग केस में अदालत पहुंचीं जैकलीन फर्नांडिस

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस आज यानि सोमवार को दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में पेश होने के लिए पहुंचीं। बता दें कि पटियाला हाउस कोर्ट ने जैकलीन फर्नांडीज पर लगे आरोपों पर सुनवाई 12 दिसंबर के लिए टाल दी थी। बता दें कि पटियाला हाउसकोर्ट में जैकलीन के साथ उनके वकील प्रशांत पाटिल और शक्ति पांडे भी मौजूद हैं। इस मामले में आज आरोपों पर विशेष न्यायाधीश शैलेंद्र मलिक के कोर्ट में बहस होनी है।

बता दें कि इस मामले में पिछली सुनवाई 24 नवंबर को हुई थी। इस दौरान जैकलीन के वकीलों ने आरोप पर अपना पक्ष रखने और बहस के लिए अगली तारीख मांगी थी, जिसके बाद कोर्ट ने इस मामले में जैकलीन को 12 दिसंबर अगली तारीख दी थी। बता दें कि जांच के दौरान आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया था, इस आधार पर कोर्ट ने जैकलीन को 15 नवंबर को जमानत दे दी थी।

जैकलीन को विशेष न्यायाधीश शैलेंद्र मलिक ने दो लाख रुपये के निजी मुचलके पर सशर्त जमानत दी थी। अदालत की शर्तों में- अदालत की पूर्व अनुमति के बिना देश नहीं छोड़ना और ईडी द्वारा बुलाए जाने पर जांच में हिस्सा लेना, शामिल है। बाद में निजी मुचलका भरने पर वह संक्षिप्त कार्रवाई के दौरान अदालत के सामने पेश भी हुई थीं।

बता दें कि जब से जैकलीन का नाम ठग सुकेश चंद्रशेखर के साथ 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले से जुड़ा है तब से अभिनेत्री की गिरफ्तारी की मांग उठ रही है। प्रवर्तन निदेशालय ने अपनी रिपोर्ट में सुकेश चंद्रशेखर पर कई हाई-प्रोफाइल व्यक्तियों को धोखा देने का आरोप है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता का संदेश, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर...

Saharanpur News: तेज कार्रवाई से टली बड़ी दुर्घटना, फायर टीम ने समय रहते पाया आग पर काबू

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मंगलवार तड़के फाजिल कॉलोनी हबीबगढ़ रोड...

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में आज से सुनवाई, सबरीमाला 2018 फैसले की समीक्षा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को केरल...

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बारिश का असर, IMD ने जारी किया यलो अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मंगलवार सुबह दिल्ली-एनसीआर के कई...
spot_imgspot_img