Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

मनी लॉन्ड्रिंग केस: पटियाला हाउस कोर्ट में पेश होगीं जैकलीन फर्नांडीज

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज की जमानत याचिका पर आज दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई होने वाली है। जैकलीन के वकील प्रशांत पाटिल ने न्यूज एजेंसी से बातचीत के दौरान इस बात की जानकारी दी है कि गुरुवार को होने वाली अदालती कार्यवाही में अभिनेत्री शामिल होंगी। बता दें कि ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के ठगी मामले में पटियाला हाउस कोर्ट ने उन्हें पिछले महीने अंतरिम बेल दी थी।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज अदालत जैकलीन फर्नांडीज की नियमित जमानत याचिका पर दलीलें सुनेगी। इसके साथ ही दस्तावेजों की जांच भी की जाएगी। बता दें कि हाल ही में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अपना दूसरा पूरक आरोप पत्र दायर किया था जिसमें उन्होंने जैकलीन फर्नांडीज को एक आरोपी के रूप में नामित किया था। इतना ही नहीं अदालत ने उन्हें समन भी भेजा था, जिसके बाद जैकलीन के वकील ने उनकी जमानत की याचिका दायर की थी।

बता दें कि समाचार एजेंसी आईएएनएस की खबर में यह जानकारी दी गई थी कि प्रवर्तन निदेशालय ने अभिनेत्री की अंतरिम जमानत का विरोध करते हुए उन पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। खबर में यह भी बताया गया था कि जैकलीन फर्नांडीज ने 200 करोड़ रुपये की जबरन वसूली मामले से जुड़ो सबूत मिटा दिए हैं। साथ ही एजेंसी की रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया था कि एक्ट्रेस ने जांच के दौरान ईडी के सामने इस बात को स्वीकारा था और उन्होंने दूसरों को भी सबूतों से छेड़छाड़ करने के लिए कहा था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

दुनियादारी की कहानी का आर्थिक पक्ष

तुर सुजान कहते हैं कि दुनिया की कहानी, कहानी...

क्या ऊर्जा संकट से होगा तख्ता पलट?

आगामी कुछ दिनों में पांच राज्यों में विधानसभा होने...

गंगा की कब ली जाएगी सुध?

हाल में अपनी सरकारों, सेठों और समाज में बहुतायत...

Saharanpur News: सहारनपुर में “ऑपरेशन सवेरा” के तहत बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार, 695 ग्राम चरस बरामद

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: डीआईजी अभिषेक सिंह के दिशा निर्देश...

Saharanpur News: त्योहारों को लेकर सहारनपुर में हाई अलर्ट, सीमाओं से लेकर बाजारों तक कड़ी निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में...
spot_imgspot_img