Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

शीरे से भरा टैंकर पलटने से लगा जाम चालक घायल

जनवाणी संवाददाता |

सरूरपुर: मेरठ-बड़ौत मार्ग के खिवाई मोड़ पर मंगलवार देर रात स्टेयरिंग फेल होने पर शीरे से भरा टैंकर पलट गया। इस दौरान चालक घायल हो गया जबकि टैंकर का शीरा सड़क और खाई में बिखर गया। वहीं, शीरा बिखने से पूरे दिन राहगीरों को परेशानी रही।

जानकारी के अनुसार चालक सतवीर निवासी दबथुआ शीरे से भरा टैंकर लेकर रमाला चीनी मिल से भोजपुर मोदीनगर के लिए जा रहा था। तभी मेरठ बड़ौत मार्ग पर खिवाई मोड़ पर टैंकर का स्टेयरिंग फेल होने पर अनियंत्रित हो गया। जिसके बाद टैंकर खिवाई मोड़ पर पलट गया जिसमें चालक सतवीर घायल हो गया। तभी वहां चेक पोस्ट पर मौजूद पुलिस ने उसको उपचार के लिए भिजवाया।

जबकि टैंकर साढ़े तीन सौ कुंतल शीरा भरा हुआ था जो कि सड़क और किनारे की खाई में बिखर गया। इस दौरान वहां से गुजर रहे राहगीरों को काफी समस्या का सामना करना पड़ा। गनीमत यह रही कि जहां टैंकर पलटा वहां पान का खोखा रात होने के कारण बंद था जिस कारण बड़ा हादसा होने से बच गया। समाचार लिखे जाने तक हादसे को लेकर थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई थी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img