Tuesday, March 3, 2026
- Advertisement -

जाम के झाम ने निकाला दम, वाहन चालक बेदम

  • पुलिस का टोटा होते ही बेकाबू हो गया शहर का यातायात

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: शहर के मुख्य मार्गों व चौराहों पर गुरुवार को पूरा दिन जाम रहा। इस दौरान ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त रही और ट्रैफिक जवान असहाय नजर आए। जगह-जगह ट्रैफिक जाम रहने से वाहन चालकों के साथ आम नागरिकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम में फंसे वाहन चालक पुलिस की व्यवस्था को कोसते हुए नाराजगी जाहिर करते नजर आए।

त्रिस्तरीय चुनाव के चलते शहर से ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के साथ होमगार्ड व थाना पुलिस के जवान सहारनपुर चुनाव में ड्यूटी पर गए हुए है। जिस कारण इस वक्त शहर में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की कमी चल रही है। हालांकि एसपी ट्रैफिक जितेंद्र श्रीवास्तव ने इनके सहयोग के लिए कुछ चौराहों पर पीआरडी के जवान लगाए हुए है। लेकिन इसके बावजूद शहर के मुख्य मार्गों व चौराहों पर पूरा दिन जाम की स्थिति बनी हुई है।

हालात ऐसे बने हुए कि एक तरफ अब गर्मी भी अपना प्रकोप दिखाने लगी है, जिस कारण जाम में फंसे वाहन चालक भी पसीना-पसीना हो रहे है। जाम के कारण दोपहिया वाहन चालकों तक को निकलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हापुड़ अड्डा, महावीर चौक, मेट्रो प्लाजा व जीरो माइल समेत अन्य चौराहों के हालात दिनभर ऐसे रहे कि पैदल यात्रियों को भी सड़क पार करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

वहीं सबसे ज्यादा खैरनगर चौराहा, पिलोखड़ी चौराहा, भूमिया का पुल, गांधी आश्रम चौराहा, गांधी बाग चौराहा, कॉपरेटिव बैंक चौराहा, मेघदूत पुलिया समेत अन्य चौराहों के हालात बद से बदतर रहे। इन चौराहों पर दिनभर यातायात व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ी रही। हालात ऐसे रहे कि जाम में फंसे वाहन चालक भी एक-दूसरे से उलझते हुए दिखाई दिए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img