Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

स्टेशन मास्टर के घर से चोरों ने लाखों के नकदी व जेवर उड़ाए

  • भांजी के रिश्ते में शिरकत करने गया था परिवार, चोरी से परिवार सदमें में

जनवाणी संवाददाता |

नजीबाबाद: नगर के मौहल्ला वाहिदनगर निवासी स्टेशन मास्टर के घर से लाखों के नकदी व जेवर उड़ा लिए। स्टेशन मास्टर परिजन के साथ घर का ताला बंद कर अपनी भांजी के रिश्ते के लिए देहरादून गए थे। शाम को वापस आने पर उनको घर का मुख्य दरवाजा खुला मिला तो उनके पैरो तले जमीन खिसक गई।

परिजनों ने घर में जा कर देखा तो कमरों की अलमारियां टूटी पड़ी थी। समान बिखरा पड़ा था। पीड़ित परिवार ने कोतवाली थाना नजीबाबाद को सूचना दी जिस पर हलका दारोगा व पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का निरीक्षण किया।

नगर के मौहल्ला वाहिदनगर निवासी अनवर अली बसी किरतपुर में स्टेशन मास्टर के पद पर तैनात है। 31 जनवरी को वे अपने मकान का ताला बंद कर देहरादून अपनी भांजी का रिश्ता चढ़ाने गए थे। सोमवार को देर शाम जब वे अपने घर पहुंचे तो उनके मकान का मुख्य दरवाजा खुला था जिससे आशंकित परिवार ने घर के अंदर जा कर देखा तो घर के कमरों की अलमारियों, डबल बैड व सेफ के ताले टूटे पड़े थे घर का समान बिखरा पड़ा था। जिससे परिजन गहरे सदमे में आ गया। पुलिस को सूचना दी गई।

हलका दारोगा जुगेन्द्र सिंह तेवतियां ने टीम के साथ मौके पर जा कर घटना स्थल का निरीक्षण किया और पीड़ित परिजनों से घटना की जानकारी ली। पीड़ित अनवर अली ने पुलिस को बताया कि अभी तक समान के नुकसान में जो सामने आया है उसमें एक सोने की बाली, एक सोने की चैन, चांदी के जेवर, नकदी लगभग 82 हजार रूपए, कीमती रिस्ट वाच आदि चोरी कर लिए। चोरो ने घर में लगी एलईडी को बुरी तरह तोड़ दिया। पुलिस ने मौके पर कुछ लोगों से पूछताछ भी की है। घटना के बाद अनवर अली का परिवार काफी सदमें में है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img