Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

पालिका के विस्तार के बाद कैराना देहात नहीं होगी समाप्त

  • रेवेन्यू रिकार्ड में देहात के आंशिक भाग को वार्डों में बदला जाएगा
  • अधिसूचना आने के बाद होगी परिसीमन की तस्वीर साफ

जनवाणी संवाददाता |

कैराना: नगर पालिका क्षेत्र की सीमा विस्तार के लिए कैबिनेट ने मंजूरी दे दी हैं। जिस कारण कैराना नगरपालिका का क्षेत्रफल पहले के मुकाबले बढ़ जाएगा हैं। वहीं शासन की ओर से रेवेन्यू रिकार्ड में कैराना देहात के आंशिक भाग को वार्डों में बदला जाएगा। लेकिन ग्राम पंचायत कैराना देहात पूरी तरह समाप्त नहीं होगी।

मंगलवार को सीएम योगी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक के दौरान कैराना नगर पालिका के सीमा विस्तार पर मुहर लगा दी गई थी। जिसके बाद नगर पालिका का क्षेत्रफल 5.11 वर्ग किलोमीटर से बढ़कर 17.63 वर्ग किलोमीटर हो गया हैं। जिस कारण कैराना की बाहरी बस्तियों को पालिका में शामिल किया गया हैं। जिसमें बारह हदूद के हल्का नंबर 1, 2, 3 के आंशिक भाग की ग्राम पंचायत कैराना देहात आर्यपुरी इस्लामनगर, बदलूगढ़, झाडखेड़ी रोड, गुलशन नगर, सुंदरनगर व खुरगान रोड को शामिल किया गया हैं। सीमा विस्तार से पहले कैराना नगर पालिका में 25 वार्ड मौजूद थे। सीमा विस्तार के बाद कैराना नगर पालिका के वार्डों की संख्या बढ़ाने की आशंका बनी हुई हैं।

वहीं ब्लॉक क्षेत्र की कुल 42 ग्राम पंचायत मौजूद हैं। सीमा विस्तार के बाद ग्राम पंचायत कैराना देहात के समाप्त होने के चर्चा चल रही हैं। जिस कारण ग्राम पंचायत के अस्तित्व पर संशय बना हुआ हैं। बीडीओ जितेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि अभी कैबिनेट की ओर से अभी अधिसूचना नहीं आई हैं। आने के बाद पता चल सकेगा कि कैराना देहात का कितना भाग पालिका के सीमा विस्तार के अंतर्गत लिया गया हैं। वहीं उन्होंने बताया कि आगामी पंचायत चुनाव से पहले चुनाव अयोग ग्राम पंचायत कैराना देहात के आंशिक भाग के पालिका के सीमा विस्तार के अंतर्गत जाने के कारण अन्य किसी ग्राम पंचायत को मिलाकर उसका परिसीमन करने का फैसला कर सकता हैं। उन्होंने बताया कि शासन की ओर से रेवेन्यू रिकॉर्ड में कैराना देहात के आंशिक भाग को पालिका के वार्डों में बदला जा सकता हैं। अभी ग्राम पंचायत पूरी तरह समाप्त नहीं होंगी।

उधर पालिका चेयरमैन हाजी अनवर हसन का कहना हैं कि उन्होंने चेयरमैन बनते हैं पालिका की पहली बोर्ड बैठक में पालिका सीमा विस्तार का प्रस्ताव पास कर शासन को भेजा था। अपने कार्यकाल के दौरान उनके द्वारा बाहरी बस्तियों में खड़ंजे, लाइटें व विद्युत खंभे लगवाने का काम किया गया हैं। अब कैबिनेट ने पालिका सीमा विस्तार पर मोहर लगा दी हैं। इससे सभी लोगों में खुशी की लहर हैं। सीमा विस्तार होने से पालिका के अंतर्गत आने वाली बस्तियों व नगर में विकास के लिए और अधिक पैसा आयेगा। इससे नगर के साथ ही बाहरी बस्तियों में विकास को पंख लगेंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

दुनियादारी की कहानी का आर्थिक पक्ष

तुर सुजान कहते हैं कि दुनिया की कहानी, कहानी...

क्या ऊर्जा संकट से होगा तख्ता पलट?

आगामी कुछ दिनों में पांच राज्यों में विधानसभा होने...

गंगा की कब ली जाएगी सुध?

हाल में अपनी सरकारों, सेठों और समाज में बहुतायत...

Saharanpur News: सहारनपुर में “ऑपरेशन सवेरा” के तहत बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार, 695 ग्राम चरस बरामद

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: डीआईजी अभिषेक सिंह के दिशा निर्देश...

Saharanpur News: त्योहारों को लेकर सहारनपुर में हाई अलर्ट, सीमाओं से लेकर बाजारों तक कड़ी निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में...
spot_imgspot_img