Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

Kajol: काजोल और अजय देवगन के बेटे युग का 15वां जन्मदिन, एक्ट्रेस ने शेयर किया खास वीडियो

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। बॉलीवुड के स्टार कपल काजोल और अजय देवगन के बेटे युग देवगन का आज 15वां जन्मदिन है। इस मौके पर काजोल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक प्यारा वीडियो शेयर किया है। वीडियो में काजोल अपने पति अजय देवगन और बेटे युग के साथ नजर आ रही हैं। काजोल ने इस पोस्ट के साथ बेटे को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया वीडियो

अभिनेत्री काजोल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अजय देवगन और युग देवगन कोट-पैंट पहने दिख रहे हैं। देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस खुद इस वीडियो को सैल्फी कैमरा से रिकॉर्ड कर रही हैं। साथ ही वह कुछ कहती भी दिख रही हैं, लेकिन साफ सुनाई नहीं दे रहा है। इस पोस्ट के कैप्शन में काजोल ने लिखा, ‘आज युग देवगन का 15वां जन्मदिन है। उम्मीद है कि मेरा प्यारा बेटा हमेशा दयालु और बेहतरीन बना रहेगा।’

वर्कफ्रंट

काजोल के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें हाल ही में ओटीटी पर आई फिल्म ‘सरजमीं’ में देखा गया। इसमें उनके साथ इब्राहिम अली खान और पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम भूमिका में नजर आए थे। इसके अलावा वो ‘मां’ फिल्म में भी नजर आई थीं। साथ ही एक्ट्रेस जल्द ही जियो हॉटस्टार की सीरीज ‘द ट्रायल’ के दूसरे सीजन में नजर आएंगी, जो 19 सितंबर से स्ट्रीम होगा। इसके अलावा काजोल और ट्विंकल खन्ना एक नया टॉक शो लेकर आ रही हैं, जिसका नाम है ‘टू मच विद काजोल और ट्विंकल’। यह शो आगामी 25 सितंबर से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने वाला है।

‘कराटे किड लेजेंड’ में युग देवगन ने की थी डबिंग

काजोल-अजय देवगन के बेटे युग देवगन ने आखिरी बार ‘कराटे किड लेजेंड’ में हिंदी डबिंग का काम किया था। ये दर्शकों को काफी पसंद आया था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img