जनवाणी संवाददाता |
अमीनगर सराए: महादेव कीर्तन मंडल के तत्वाधान में हिसावदा गांव में काली माता मंदिर में शनि देव की मूर्त्ति के प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में कलश यात्रा का आयोजन बड़ी धूम धाम से किया गया। महिलाओ ने गांव की परिक्रमा की,इस दौरान श्रद्धलुओं पर पुष्प वर्षा की गई।
हिसावदा गांव में आज प्राचीन काली माता मंदिर में शनि देव की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान 108 महिला श्रद्धालुओ ने कलश यात्रा द्वारा पूरे गांव की परिक्रमा की,इस दौरान ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर धर्मिक पूण्य अर्जित किया। इस दौरान श्रद्धालु बैंड बाज़ों की धार्मिक धुनों पर नृत्य कर रहे थे। इससे पुर्व मंदिर प्रांगण में आचार्य अमित शर्मा ने विधि विधान से प्रतिमा की पूजा अर्चना कराई जिसमे सभी ग्रामवासियो ने धार्मिक भाव से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
इस दौरान अरुण शर्मा,वीर बहादुर मालिक,अनिल शर्मा,रामपाल मास्टर जी,ओमप्रकाश शर्मा,सहदेव सिंह, वोराव मलिक,सीताराम उपध्य्याय,सुधीश मलिक, सत्यपाल मलिक, आदि लोग उपस्थित रहे।

