- भाजपा प्रत्याशी ने पत्नी के साथ क्षेत्र में किया व्यापक प्रचार, लिया बुजुर्गों का आशीर्वाद
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: भारतीय जनता पार्टी के शहर सीट के प्रत्याशी कमल दत्त शर्मा और उनकी पत्नी ने विधानसभा क्षेत्र में व्यापक प्रचार करके बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया और वादा किया कि जीतने पर क्षेत्र का विकास किया जाएगा और कानून व्यवस्था की स्थिति मजबूत की जाएगी।
भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा बुधवार को अपने दलबल के साथ विभिन्न स्थानों पर गए और विजयी बनाने की अपील की। कमलदत्त ने कहा कि शहर में तमाम समस्याएं बनी हुई है और पांच साल तक उनको स्थानीय जनप्रतिनिधि ने अनदेखा किया है।
कमलदत्त का हर जगह जोरदार स्वागत किया गया और उनकी पत्नी रुपा शर्मा ने बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। बुढ़ानागेट, सराफा, फूलबाग कालोनी, प्रहलाद नगर, शारदा रोड, बनबटान आदि जगहों पर भाजपा प्रत्याशी के लिये लोग प्रचार करते दिखे।
भगत सिंह मार्केट में व्यापारियों ने पगड़ी पहना कर स्वागत किया। कमल दत्त के प्रचार में महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, अजय गुप्ता, सरदार दलजीत सिंह, राजीव गुप्ता काले आदि मौजूद थे।

