Thursday, February 12, 2026
- Advertisement -

कंगना रनौत ने ​ट्वीट कर उर्फी जावेद के लिए कही यह बात

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: एक्ट्रेस कंगना रनौत ने ट्विटर पर वापसी कर ली है और वह लगातार ट्वीट कर अपने विचार व्यक्त कर रही हैं। जिसे लेकर एक्ट्रेस चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में कंगना रनौत ट्विटर पर उर्फी जावेद से भिड़ती नजर आ रही हैं।

25 39

दरअसल कंगना रनौत ने उर्फी को टैग करते हुए कहा था कि इस देश में यूनिफॉर्म सिविल कोड होना चाहिए, जिस पर फैशन आइकन ने रिएक्ट करते हुए लिखा, “यूनिफॉर्म मेरे लिए गलत आइडिया साबित होगा मैम क्योंकि मैं पॉपुलर ही अपने कपड़ों की वजह से हुई हूं।”

बता दें कि अब हाल ही कंगना रनौत ने उर्फी के एक ट्वीट पर रिएक्ट किया है। एक्ट्रेस ने ट्वीट करते हुए उर्फी जावेद पर अपना प्यार बरसाया है। कंगना ने लिखा, “भारत में एक रानी थीं, जिनका नाम महादेवी अक्का था, वह भगवान शिव से प्यार करती थीं।

उनके पति ने कोर्ट के सामने कहा का अगर महादेवी अक्का शिव को प्रेम करती हैं और मुझे नहीं तो उन्हें मुझसे कुछ नहीं लेना चाहिए। पति की बात सुनकर उन्होंने अपने सभी कपड़े उतार दिए और महल भी छोड़ दिया। इसके बाद उन्होंने अपने शरीर को फिर कभी नहीं ढ़का।”

इसके अलावा कंगना रनौत ने कहा, “कपड़े और उनकी कमी दोनों आत्म अभिव्यक्ति हैं। महादेवी अक्का कन्नड़ साहित्य की दुनिया का चमचमाता सितारा हैं। वह जंगलों में रहती थीं और कपड़े नहीं पहनती थीं। किसी को भी अपने शरीर के बारे में शर्मिंदगी महसूस मत कराने दें। आप शुद्ध और दिव्य हैं। आपको मेरा प्यार।”

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Budget 2026: योगी सरकार का बजट, 10 लाख रोजगार और लड़कियों के लिए 1 लाख रुपये सहायता

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार...
spot_imgspot_img