Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

कंगना रनोट ने बॉलीवुड को गटर बताया, कहा- बड़े हीरोज लड़कियों का शोषण करते हैं

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: कंगना ने ट्विटर के जरिए एक बार फिर बॉलीवुड में नेपोटिज्म पर निशाना साधा है। सोमवार को 34 फिल्म प्रोड्यूसर्स ने अपमानजनक रिपोर्टिंग के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी। कंगना ने प्रोड्यूसर्स को गटर में रेंगने वाला बताया, लिखा- अब पता चला, बेइज्जत होने के बाद कैसा लगता है।

कंगना रनोट ने एक बार फिर बॉलीवुड पर निशाना साधा। एक्ट्रेस ने बॉलीवुड को गटर करार दिया। यह भी कहा कि बड़े हीरोज जवान लड़कियों का शोषण करते हैं। दरअसल, कंगना ने उन प्रोड्यूसर्स को आड़े हाथ लिया, जिन्होंने कुछ न्यूज चैनल्स और पत्रकारों की रिपोर्टिंग को गैर-जिम्मेदाराना और आपत्तिजनक बताते हुए उनके खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका लगाई है।

कंगना ने ट्वीट किया, ‘बुलीवुड ड्रग्स, एक्सप्लॉइटेशन, नेपोटिज्म और जिहाद का गटर है। इस गटर को साफ करने की बजाए इसे बंद किया हुआ है। जब तक मैं जिंदा हूं, तब तक आप सबको एक्सपोज करती रहूंगी।’

बड़े हीरोज पर बड़ा आरोप

कंगना ने किसी का नाम लिए बिना सुपरस्टार्स पर बड़ा आरोप लगाया। लिखा, ‘बड़े हीरोज को महिलाओं पर ऐतराज होता है। ये युवा लड़कियों का भी शोषण करते हैं। सुशांत सिंह राजपूत जैसे युवा को आगे नहीं आने देते, बल्कि 50 साल की उम्र में खुद स्कूली बच्चों का रोल करना चाहते हैं। वे कभी किसी के लिए खड़े नहीं होते। फिर भले ही उनकी आंखों के सामने लोगों के साथ नाइंसाफी हो रही हो।’

कंगना ने अगले ट्वीट में लिखा, ‘एक-दूसरे के प्रति ईमानदारी के आधार पर इंडस्ट्री में एक अलिखित कानून है कि तुम मेरे सीक्रेट्स छिपाओ, मैं तुम्हारे छिपाऊंगा। जबसे मैं पैदा हुई हूं, तब से फिल्मी परिवारों के इन्हीं मुट्ठीभर लोगों को इंडस्ट्री चलाते देख रही हूं। बदलाव कब आएगा।’

…और फिर गटर में रेंगने वाला तक कह दिया

कंगना ने एक अन्य ट्वीट में केस करने वाले प्रोड्यूसर्स को गटर में रेंगने वाला तक कह दिया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है…

बॉलीवुड ने अपमानजनक रिपोर्टिंग के खिलाफ आवाज उठाई है

बॉलीवुड ने मीडिया पर गैर-जिम्मेदाराना और अपमानजनक रिपोर्टिंग का आरोप लगाया है। 4 फिल्म एसोसिएशन और 34 फिल्म निर्माताओं ने कुछ चैनल और उनके पत्रकारों के खिलाफ दिल्लीहाई कोर्ट में याचिका दायर की है।

याचिका में अपील की गई है कि चैनल रिपब्लिक टीवी, इसके पत्रकार अर्नब गोस्वामी, प्रदीप भंडारी, चैनल टाइम्स नाउ, इसके पत्रकार राहुल शिवशंकर और नविका कुमार को बॉलीवुड हस्तियों के खिलाफ गैर-जिम्मेदाराना और अपमानजनक रिपोर्टिंग रोकने के निर्देश दिए जाएं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img