- मंडावली पुलिस ने मौके से 250 किलो मीट बरामद किया
जनवाणी ब्यूरो
नजीबाबाद: मंडावली पुलिस ने छापा मारी कर गन्ने के खेत में गोकशी कर रहे एक आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया जबकि मौके से उसके पांच साथी फरार हो गए।
मंडावली पुलिस ने मौके से 250 किलो गाय का मांस बरामद किया। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मंडावली थाने में गोकशी का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मंडावली पुलिस को थाना क्षेत्र के ग्राम कांठपुर के गन्ने के खेत में गोकशी होने की सूचना मिली जिसके बाद मंडावली एसओ संदीप त्यागी के निर्देशन में एसआई सत्येंद्र कुमार, जितेंद्र धामा, मुकेश कुमार, कांस्टेबल रवि राणा, राजीव कुमार, बालेंद्र सिंह व प्रदीप ने ग्राम कांठपुर के जंगल में गन्ने के खेत में छापा मारा।
जहां पुलिस को मौके पर 250 किलो गाय का मांस बरामद हुआ और मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार करलिया। उसके पांच साथी गन्ने के खेत का फायदा उठाते हुए फरार हो गए।
पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मंडावली थाने में मुकदमा दर्ज किया है। मौके से गिरफ्तार आरोपी का नाम रफीक कुरैशी उर्फ गनी पुत्र और रईस कुरैशी निवासी मौहल्ला पठानपुरा नजीबाबाद बताया गया है जबकि फरार आरोपियों के नाम फुरकान पुत्र कामिल, अल्लू उर्फ हनीफ पुत्र अल्लाह दिया, अफजाल पुत्र यासीन, साबिर पुत्र रमजानी, अनीस पुत्र हनीफ निवासी गण दहीरपुर थाना नांगल सोती बताए गए हैं। एसओ संदीप त्यागी ने बताया कि फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

