जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: आज शनिवार को राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैंने लिखा था कि जैसे अरविंद केजरीवाल का राजनीतिक उदय होगा उन्हें सीबीआई बुलाएगी। पिछले एक साल में संस्था का किस तरह से दुरुपयोग हुआ है। इस अवसर पर सभी राजनीतिक दलों को अपना मतभेद भुलाकर एक स्वर में बोलना चाहिए। यह लोकतंत्र की हत्या है।
मैंने हमेशा से कहा है कि वे (भाजपा) 'विपक्ष मुक्त भारत' चाहते हैं इसलिए अमित शाह जी कहते रहते हैं कि 300 से अधिक सीटें आएंगी। इनके (भाजपा) एक मंत्री ने यह पहले ही बता दिया था कि इनकी कितनी सीटें आने वाली हैं। इनको पहले ही पता होता है कि इनकी कितनी सीटें आएंगी। इस पर चुनाव आयोग और… pic.twitter.com/3Tg5pv49JQ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 15, 2023

