Wednesday, February 11, 2026
- Advertisement -

Sunjay Kapur: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 53 वर्ष की आयु मे ली अंतिम सांस

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति और बिजनेसमैन संजय कपूर को लेकर एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 53 वर्षीय संजय कपूर का दिल का दौरा पड़ने के कारण निधन हो गया है। जानकारी के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब संजय कपूर पोलो गेम खेल रहे थे। खेल के दौरान उन्हें अचानक सीने में तेज दर्द महसूस हुआ और वो मैदान पर गिर पड़े।

दिल का दौरा पड़ने से हुई मृत्यु

अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर के निधन की पुष्टि करते हुए बिजनेस कंसल्टेंट सुहेल सेठ ने बताया कि उनकी मृत्यु दिल का दौरा पड़ने से हुई, जो इंग्लैंड में पोलो मैच के दौरान मधुमक्खी निगलने के कारण हुआ। इसके साथ ही सुहेल ने अपने एक्स अकाउंट पर भी एक ट्वीट कर इस दुखद घटना की जानकारी दी है। संजय कपूर एक जाने-माने बिजनेसमैन थे और पोलो खेल को बहुत पसंद करते थे।

2003 में दोनों ने की थी शादी

साल 2003 में करिश्मा ने बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की। मगर शादी के कुछ साल बाद इनके रिश्ते में खटास आ गई। फिर साल 2016 में इनका तलाक हो गया। करिश्मा कपूर से तलाक लेने के बाद संजय ने प्रिया सचदेव से शादी की थी। करिश्मा कपूर और संजय के दो बच्चे हैं, बेटी समायरा और बेटा कियान। दोनों बच्चे करिश्मा के साथ मुंबई में ही रहते हैं।

तलाक लेने के बाद फिर एक्टिंग में सक्रिय हुईं करिश्मा

संजय कपूर से तलाक के बाद करिश्मा ने अपने शादी-शुदा जिंदगी के बुरे अनुभवों को साझा किया था। एक्ट्रेस ने पूर्व पति पर कई आरोप लगाए और कई खुलासे किए। करिश्मा का कहना था कि संजय अपनी मां के साथ मिलकर उन्हें काफी परेशान करते थे। मारपीट तक की बात का खुलासा एक्ट्रेस ने किया था। संजय कपूर से तलाक लेने के बाद करिश्मा फिर से एक्टिंग में सक्रिय हुईं। पिछले दिनों वह कुछ रियालिटी शो को जज करती भी नजर आईं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Budget 2026: योगी सरकार का बजट, 10 लाख रोजगार और लड़कियों के लिए 1 लाख रुपये सहायता

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार...
spot_imgspot_img