Thursday, February 12, 2026
- Advertisement -

जानिए, कटरीना ने कैसे उड़ाया रणबीर-आलिया की ‘ब्रह्मास्त्र’ का मजाक?

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ इन दिनों अपनी फिल्म ‘फोन भूत’ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। गुरमीत सिंह के निर्देशन में बनी यह हॉरर कॉमेडी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई है। फिल्म में कटरीना के साथ ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी भी लीड रोल निभाते नजर आ रहे हैं। ‘फोन भूत’ को दर्शकों से मिले-जुले रिस्पांस मिल रहे हैं। एक तरफ जहां कुछ लोग इस फिल्म के ह्यूमर की जमकर तारीफ कर रहे हैं तो वहीं ‘फोन भूत’ कुछ लोगों को लुभाने में नामकामयाब साबित हुई।

हालांकि दिलचस्प बात यह है कि कटरीना कैफ की ‘फोन भूत’ में एक ऐसा सीक्वेंस है, जिसमें फिल्म की स्टारकास्ट रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की हालिया ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन शिवा’ को ट्रोल करते नजर आ रहे हैं।

tweet

बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ रिलीज के बाद काफी ट्रोल हुई थी। फिल्म में आलिया भट्ट के डायलॉग्स से लेकर रणबीर के बटन वाले डायलॉग का भी काफी मजाक उड़ा था, इसके अलावा अमिताभ बच्चन उर्फ गुरुजी के गुप्त ठिकाने को गूगल मैप्स पर रखने के लिए भी यह फिल्म काफी ट्रोल हुई थी।

वहीं एक यूजर ने ट्विटर पर ‘फोन भूत’ में ‘ब्रह्मास्त्र’ का मजाक उड़ाने का जिक्र किया है। यूजर ने लिखा, “आत्माराम की जगह को कैसे ढूंढे, यह तो गूगल मैप्स पर भी नहीं है और हथियार उठाते हुए वह कहता है अस्त्र है तो बटन तो होगा।”

‘फोन भूत’ में ‘ब्रह्मास्त्र’ का मजाक उड़ाना लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “इसे एक्स बॉयफ्रेंड का इनडायरेक्ट फ्रेंडली रोस्ट कहा जा सकता है। वाह कटरीना।” वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, “रणबीर ने ब्रह्मास्त्र में चिकनी चमेली के साथ भी यही किया था।” एक और यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा, “यह तो ब्रह्मास्त्र पर सीधा हमला है।”

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Air India: एअर इंडिया हादसा, इटली मीडिया ने पायलट पर लगाया गंभीर आरोप

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: एअर इंडिया के विमान हादसे...

World News: व्हाट्सएप-यूट्यूब पर रूस की बड़ी कार्रवाई, यूजर्स को लगा झटका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रूस में कई प्रमुख अंतरराष्ट्रीय...
spot_imgspot_img