जनवाणी ब्यूरो ।
नई दिल्ली: अभिनेत्री काव्या थापर को जुहू पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनपर नशे की हालत में कार चलाने और एक व्यक्ति को ठोकर मारने का आरोप है। पुलिस ने जब अभिनेत्री को रोका तो उन्होंने पुलिस के साथ भी हाथापाई की और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। फिलहाल उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
काव्या सबसे पहले हिंदी शॉर्ट फिल्म तत्काल में नजर आई थीं। उन्होंने कई बड़े ब्रांड जैसे पतंजलि, मेक माइ ट्रिप के लिए विज्ञापन किया है। उनकी पहली तेलुगु फिल्म ई माया पेरेमिटो थी जोकि 2018 में रिलीज हुई। काव्या अपने हॉट फोटोशूट के लिए जानी जाती हैं। वह कई म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी हूं।

