Thursday, March 5, 2026
- Advertisement -

होली पर इन बातों का जरूर रखें ध्यान

Sehat 2


श्वेता चौहान |

होली रंगों और मस्ती का उत्सव है, यह इसी खुशी से मनाया जाए यही जरूरी है, वरना कई बार छोटी सी लापरवाही बड़ी परेशानी का सबब बन जाती है। अगर आपको भी है अपनी और अपने परिवार की सेहत का ख्याल तो होली पर इन बातों का जरूर ध्यान रखें। होली रंगों और मस्ती का उत्सव है, यह इसी खुशी से मनाया जाए यही जरूरी है, वरना कई बार छोटी सी लापरवाही बड़ी परेशानी का सबब बन जाती है। अगर आपको भी है अपनी और अपने परिवार की सेहत का ख्याल तो होली पर इन बातों का जरूर ध्यान रखें।

होली पर बिकने वाले केमिकल वाले कलर्स सस्ते तो होते हैं पर सेहत पर इनका बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। इससे आंखों, त्वचा, नाक और कान पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। होली को पूरी मस्ती से मनाने के लिए कोशिश करें की हर्बल कलर्स का ही इस्तेमाल करें। ये कलर स्किन फ्रेंडली होते हैं और आसानी से छूट भी जाते हैं।

ढके हुए कपड़े पहनें
होली पर रंग तो खेलना ही है पर इसके लिए अपने कपड़ों का बहुत ध्यान रखें। कोशिश करें कि पूरी तरह ढके हुए कपड़े ही पहनें। इससे त्वचा को कम नुकसान पहुंचेगा। शरीर के कुछ अंग ऐसे होते हैं जहां पर रंगों की पहुंच बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए कपड़ों का ध्यान रखना ज्यादा जरूरी है।

आंखों की सुरक्षा है जरूरी
आंखें हमारे शरीर का सबसे नाजुक अंग हैं। इनकी सुरक्षा सर्वोपरि है। रंग या केमिकल का एक छोटा सा कण भी आंखों के लिए घातक हो सकता है। इसलिए जब भी होली खेलने निकलें, कोशिश करें कि आंखों पर रंगीन चश्मा पहन लें। इससे आप स्टाइलिश लगेंगे और आंखें भी सुरक्षित रहेंगी।

चेहरे पर बनाएं सुरक्षा चक्र
होली पर सबसे ज्यादा बुरा हाल चेहरे का होता है। इस पर रंग लगाए बिना हो होली की शुरूआत हो ही नहीं सकती। इसलिए चेहरे को छुपा तो नहीं सकते पर उस पर सुरक्षा चक्र बनाएं। इसके लिए चेहरे पर पेट्रोलियम जेली या सरसों/नारियल का तेल लगाएं। यह रंगों के खिलाफ आपके चेहरे पर सुरक्षा चक्र बनाएंगे।

बालों का रखें ध्यान
रंग चाहें हर्बल हों या केमिकल वाले, दोनों ही बालों के स्टफ को नुकसान पहुंचाते हैं। इसलिए अगर आप होली की मस्ती प्लान कर रहे हैं तो बालों में तेल जरूर लगाएं। इससे रंग बालों पर गिरेगा तो जरूर पर उन्हें डैमेज नहीं कर पाएगा।

हेल्गी स्नैक्स ही चुनिए
होली के मौकों पर बनने वाले ट्रेडिशनल फूड जैसे – गुजिया, समोसा, नमकपारे, पापड़ और जलेबी जैसे तले हुए और शुगर-साल्ट कोटेड स्नैक्स में कैलरीज और हानिकारक फैट्स होते हैं, जिससे पेट में सूजन और डाइजेशन खराब हो सकता है। इसलिए इन्हें खाते वक़्त संभलना बहुत जरूरी है। बस ज्यादा न खाएं, संयम बरतें। इसी के साथ दूसरा कोई भी हाई-कैलरी वाला खाना भी बहुत ही कम खाएं। आप हेल्दी स्नैक्स में ड्राई फ्रूट्स, रोस्टेड नट्स और ताजे फलों का विकल्प चुनिए। भले ही आप कोई होली पर अल्कोहल और उसमें भांग इस फेस्टिवल का सबसे जरूरी पार्ट है और होली पार्टीज में अल्कोहल न हो तो वो पार्टी तो जैसे अधूरी सी होती है। ऐसे में कुछ लोग इसकी क्वांटिटी पर कंट्रोल नहीं कर पाते और जरूरत से ज्यादा पीते हैं जो बेहद हानिकारक हो सकता है। आप इसके विकल्प के तौर पर ताजे फलों के रस या नारियल के पानी जैसे हेल्दी बेवरेजिज का विकल्प चुनें क्योंकि बहुत ज्यादा अल्कोहल सेवन से डिहाइड्रेशन होने का भी खतरा होता है।

हाइड्रेटेड रहें
होली जैसे बड़े फेस्टिवल पर रंगों से खेलने और दोस्तों, रिश्तेदारों से मिलने-मिलाने में काफी भागदौड़ होती है, जिससे बॉडी का एनर्जी लेवल डाउन हो जाता है। होली पर सिर्फ रंगों के पानी से ही नहीं खेलना है बल्कि खूब पानी भी पीना है ताकि आप हाइड्रेटेड रहें। हमारे शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में पानी काफी महत्वपूर्ण होता है। इसलिए याद रखिए, पानी पीना भूलना नहीं है!

पहले से प्लानिंग करें
होली से काफी समय पहले ही उसके खाने-पीने की तैयारियां शुरू हो जाती हैं, इन तैयारियों को करते समय अपनी और अपने परिवार की डाइट का ध्यान रखें और उसके मुताबिक चीजों को शामिल करें। ये एक हेल्दी डाइट के लिए सबसे आसान रास्ता है जिससे आपको खाने से पहले थोड़ा कम सोचना होगा क्योंकि उसके लिए आप पहले से ही तैयार थे। वहीं अगर आप होली पार्टी के मेजबान है तो मेन्यू चुनते समय सेहत का पूरा ध्यान रखिए, ग्रिल्ड सब्जियां या ताजे फलों के प्लैटर्स, सलाद आदि चुनें, जो पेट के लिए हल्का और पचने में आसान हो। हेल्दी एनर्जी के लिए ताजे फलों के रस और बनाना शेक जैसे मिल्क शेक्स चुन सकते हैं।

होली के बाद कैसे रखें ख्याल?
होली पर न चाहते हुए भी कुछ ऐसा तो जरूर खाते ही हैं जिसपर बाद में पछताना पड़ता है। वहीं कुछ लोग खुद पर कंट्रोल नहीं कर पाते हैं जिसकी वजह से डाइजेशन से जुड़ी परेशानियां उन्हें होती हैं। ऐसे में आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है हमने यहां होली के बाद डेटॉक्स के लिए कुछ जरूरी हेल्थ टिप्स को शामिल किया है आप इन्हें फॉलो कर अपनी परेशानी का हल निकाल सकते हैं। आइये जानते हैं डॉ. प्रतीक्षा कदम ने पोस्ट होली डेटॉक्स के लिए किस तरह के टिप्स बताएं हैं :
-होली के अगले दिन एक बैलेंस्ड डाइट लेना न भूलें। अपने रोजाना खाने में साबुत अनाज, बिना फैट का प्रोटीन, फल और सब्जियों को शामिल करें। अपने सभी काम पूरी क्षमता के साथ कर पाने और अच्छी सेहत बनाए रखने के लिए शरीर को न्यूट्रिएंट्स, विटामिन और मिनरल्स की बहुत जरूरत होती है।
-वजन कम करने के लिए कसरत फिर से शुरू करने के लिए भी होली के बाद का दिन बढ़िया होता है। योग, स्विमिंग या वॉकिंग जैसी एक्सरसाइज कैलोरीज बर्न करने के साथ -साथ फिट रहने में भी मदद करती हैं। इन आसान डाइट टिप्स को अपनाकर, पेट को खुश रखें क्योंकि पेट खुश तो आप भी खुश।
-होली की तैयारी, मेहमानों की आवभगत और रंग खेलने में काफी एनर्जी खर्च होती है जिससे आपका शरीर थक जाता है। ऐसे में बहुत जरूरी है कि आप होली के बाद थोड़ा आराम करें। कम से कम 8 घंटे की नींद लें और अगर मुमकिन हो तो मसाज भी लें।


janwani address 1

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img