Thursday, April 2, 2026
- Advertisement -

केजरीवाल ने मुस्लिम देशों से आए हिंदू-सिख-ईसाई-बौद्ध-पारसी-जैन शरणार्थियों को कहा घुसपैठिए, बताया देश के लिए खतरनाक

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मुस्लिम देशों से धार्मिक आधार पर प्रताड़ित होकर भारत आए हिंदू-सिख-ईसाई-बौद्ध-पारसी-जैन शरणार्थियों को जहां घुसपैठिया करार दिया तो वहीं देश के लिए खतरनाक बताया है।

अरविंद केजरीवाल के उक्त बयान पर भाजपा ने जमकर हमला बोला है। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि केजरीवाल वोट बैंक की राजनीति कर रहे हैं। वहीं, नाराज हिंदू शरणार्थियों ने भी केजरीवाल के आवास के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। सीएए को लेकर मचे घमासान के बीच केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि इससे भारी संख्या में पड़ोसी देशों से घुसपैठिए भारत आएंगे। मैंने बताया था कि सीएए कैसे खतरनाक है। बाहर से लोगों को लेकर उन्हें राशन कार्ड दिया जाएगा। हमारे लोगों को तो नौकरी मिल नहीं रही है, बाहर से आने वालों को कहां से देंगे। यह देश के लिए खतरनाक है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: कचहरी में बाइक में लगी अचानक आग, अफरा-तफरी का माहौल

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: आज गुरूवार को मेरठ कचहरी परिसर...

MP: कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को FD घोटाले में 3 साल की जेल, तुरंत मिली जमानत

जनवाणी ब्यूरो | नई ​दिल्ली: दिल्ली की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट...

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दावा,भारत ऊर्जा संकट से निपटने को पूरी तरह तैयार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर...
spot_imgspot_img