Tuesday, March 3, 2026
- Advertisement -

जद्दोजहद के बाद खतौली रैली को मिली हरी झंडी

  • लोकदल नेताओं ने प्रशासन पर लगाया था रैली को रद्द कराने का आरोप
  • प्रशासन व रालोद कार्यकर्ताओं में बन गयी थी टकराव की स्थिति

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: जयन्त चैधरी की खतौली विधानसभा में खतौली मंडी स्थल में प्रस्तावित 18 दिसम्बर 2022 की रैली को तमाम औपचारिकताएं पूरी करने के बाद भी जिला प्रशासन द्वारा परमिशन न दिये जाने के बाद प्रशासन व गठबंधन नेताओं के बीच टकराव की स्थिति बन गयी थी। काफी जद्दोजहद के बाद प्रशासन ने इस रैली को परमिशन दे दी है।
बता दें कि गठबंधन द्वारा 18 दिसम्बर को खतौली के मंडी स्थल पर एक रैली आयोजित करना जा रहा था।

जिसके लिए उनके द्वारा प्रशासन से इस रैली की परमिशन मांगी गयी थी, परन्तु शनिवार तक भी प्रशासन द्वारा इस रैली को परमिशन नहीं दी गयी, तो शनिवार की सुबह सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, विधायक राजपाल बालियान, चंदन चैहान अनिल कुमार पूर्व मंत्री राजपाल सैनी योगराज सिंह धर्मवीर बालियान अजित राठी प्रभात तोमर आदि ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा था कि खतौली में जयंत चैधरी की रैली के लिए अनुमति के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया तो जिला प्रशासन द्वारा शुक्रवार की शाम तक जयंत चैधरी की रैली की परमिशन नहीं दिए जाने के पीछे सत्ता का दबाव है।

राष्ट्रीय लोकदल और समाजवादी पार्टी व आसपा ने रैली का स्थान बदलने से इंकार कर दिया और कहा कि अगर कोई अप्रिय स्थिति पैदा होती है तो प्रशासन जिम्मेदार होगा। नेता विधानमंडल दल रालोद राजपाल बालियान विधायक अनिल कुमार और मीरापुर से विधायक चंदन चैहान प्रदेश संगठन सचिव अजीत राठी मंडल अध्यक्ष प्रभात तोमर जिलाध्यक्ष संदीप मलिक कमल गौतम कृष्ण पाल राठी शिवान सैनी सहित राष्ट्रीय लोक दल के बड़े नेताओं ने कहा कि जयंत चैधरी की जनसभा को लेकर परमिशन में जानबूझकर रोड़ा अटकाया जा रहा है। राष्ट्रीय लोकदल नेता और पूर्व मंत्री चैधरी योगराज सिंह ने भी कहा कि प्रशासन टकराव ना करे।

प्रशासन व गठबंधन के बीच बने थे टकराव के हालात

खतौली में उपचुनाव जीतने के बाद जनता का धन्यवाद करने आ रहे रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चैधरी की रैली को जिला प्रशासन ने अनुमति देने से इंकार करने देने के बाद गठबंधन नेताओं वे प्रशासन के बीच टकराव के हालात बन गये थे। प्रशासन के इंकार किये जाने के बाद गठबंधन नेताओं द्वारा वहीं रैली करने की घोषणा कर दी है जिससे कल जिले में रालोद -सपा नेताओं और जिला प्रशासन के बीच कल टकराव के हालात बन गए थे। पूर्व सांसद राजपाल सैनी ने कहा था कि हम शांतिपूर्ण अपनी जनसभा करेंगे यदि प्रशासन उन पर लाठियां भांजता है तो वह लाठियां खाने के लिए भी तैयार है, लेकिन खतौली की जनता का धन्यवाद अदा करने के लिए हमारे नेता जयंत चैधरी खतौली की नवीन मंडी स्थल में ही जनसभा को संबोधित करेंगे।

सभा को मंजूरी देकर टाला गया विवाद

गठबंधन के नेता राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चैधरी जी का कार्यक्रम 11 बजे बजे नवीन मंडी स्थल खतौली में प्रस्तावित था । कार्यक्रम के संबंध में व्यवहार शून्यता के कारण प्रशासन एवं गठबंधन के पदाधिकारियों में कार्यक्रम को लेकर असमजस की स्थिति आ गई थी, लेकिन जनपद के प्रशासन के जिम्मेदार व्यक्तियों तथा गठबंधन के नेताओ की आपसी सूझबूझ से कार्यक्रम यथावत रहेगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img