Friday, April 3, 2026
- Advertisement -

खेलो इंडिया: डीएम बोले, वूशु खिलाड़ी बेजोड़

  • गॉडविन पब्लिक स्कूल में चल रहे वूशु कैंप में पहुंचे डीएम दीपक मीणा
  • 19वें एशियन गेम्स को लेकर पूरे देश के खिलाड़ी कर रहे तैयारी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: खेलो इंडिया को बढ़ावा देने के लिए गॉडविन पब्लिक स्कूल में वूशु शिविर आयोजित किया गया है। शिविर में 2023 में होने वाले एशियन गेम्स को लेकर पूरे भारत से चुने गए खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे हैं। शिविर में मौजूद खिलाड़ियों की तैयरियों का जायजा लेने खुद डीएम दीपक मीणा कैंप में पहुंचे। जहां खिलाड़ियों का प्रदर्शन देखकर डीएम गद्गद नजर आये।

04 28

उन्होंने मंच से बोल दिया कि खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शानदार हैं। जिस तरह का प्रशिक्षण गॉडविन स्कूल में खिलाड़ियों को दिया जा रहा है, ऐसा किसी अन्य स्थान पर नहीं देखा। इसकी जितनी तारीफ की जाए कम हैं। इससे पूर्व रोहटा रोड स्थित गॉडविन पब्लिक स्कूल में जब डीएम दीपक मीणा वूशु कैंप में पहुंचे तो भारतीय वूशु संघ के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बाजवा ने उनका बुके देकर स्वागत किया।

डीएम ने कहा कि वूशु से वह भी ज्यादा परिचित नहीं थे, लेकिन प्रतिभाशाली वूशु खिलाड़ियों से रूबरू हुए तो वह भी हैरान दिखे। डीएम ने मंच से कह दिया कि वूशु का खेल अंर्तराष्टÑीय स्तर पर अपनी पहचान आवश्य बनायेगा। ये खेल गांव-गांव तक पहुंचेंगे। जिस तरह से प्रतिभाओं को निखारने का काम गॉडविन में किया जा रहा हैं, वह काबिले तारीफ हैं।

राष्टÑीय स्तर के खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

कैंप में प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ियों ने डीएम और अन्य अतिथियों के सामने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा दिया। इस दौरान खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया, जिसमें वूशु के दांव-पेंच व पूरे खेल में शामिल विभिन्न हिस्सों को दर्शाया। खिलाड़ियों ने जिस तरह से अपनी प्रतिभा को सामने रखा उसे देखकर डीएम दीपक मीणा भी खुद को तालियां बजाने से नहीं रोक सके।

डीएम ने भी साधे निशाने

डीएम दीपक मीणा ने शिविर में मौजूद शूटिंग रेंज पर निशाने साधे। एक तरह से उनकी पुरानी यादें ताजा हो गई। डीएम ने दो निशाने साधे, जिनमें से एक तो बुल्स आई पर लगा, जबकि दूसरा भी उसके नजदीक ही रहा।

05 28

दोनों निशाने शानदार रहे। इसके बाद डीएम ने खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन पर बधाइयां दी।

स्पोर्ट्स अथॉरिटी आॅफ इंडिया किट का वितरण

कार्यक्रम में राष्टÑीय व जिला स्तर के खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स अथॉरिटी आॅफ इंडिया की तरफ से खेल किट का वितरण किया। इस दौरान खिलाड़ियों ने 19वें एशियन गेम्स को लेकर चल रही तैयारियों को भी परखा। कार्यक्रम के अंत में डीएम ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें वूशु के बारे में तो ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन जिस तरह का प्रदर्शन खिलाड़ियों ने किया है, उससे वह काफी खुश है।

02 29

इससे पहले उन्होंने मेरठ में ऐसे कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लिया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की फिटनेस देखकर उन्हें अपने 10 साल पुराने दिनों की याद आ गई। खिलाड़ियों से पदक जीतने की उम्मीद जाहिर की तथा कहा कि यहां आकर उन्हें बहुत अच्छा लगा। नेशनल पदक लेने वाले खिलाड़ियों के बीच मैं पहुंचा हूं, ये शानदार कार्यक्रम रहा। लाइफ में खिलाड़ियों ने अनुशासन अपनाया। प्रेक्टिस में इतना समय दिया और देश का नाम रोशन किया और मुझे उम्मीद है कि आगे भी पदक हासिल कर देश का नाम रोशन करेंगे।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश वूशु संघ के अध्यक्ष सुहैल अहमद, क्षेत्रिय क्रीड़ा अधिकारी जीडी बारीकी, राष्टÑीय प्रशिक्षक शिविर के कोच राजेश कुमार, प्लेयर एम सच्चिदानंद, सोमरजीत सिंह, सेना के प्रशिक्षक अमित पाल, राजिन्द्र सिंह मीणा व खेलो इंडिया वूशु कोच पंकज जयसवाल और शूटिंग कोच अमित राणा उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img