Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

किनौनी शुगर मिल: रविवार को नये पेराई सत्र का होगा शुभारंभ

जनवाणी संवाददाता |

रोहटा: बजाज शुगर मिल किनौनी में रविवार को नए पेराई सत्र का वि‌धिवत रूप से शुभारंभ किया जाएगा। इंडेंट जारी होने से क्रय केन्द्रों पर गन्ने की आवक शनिवार से शुरू हो गई। जबकि शुक्रवार को कुछ क्रय केन्द्र चालू किए गए थे, लेकिन वहां पर कोई किसान गन्ना लेकर नहीं पहुंचा। जबकि मिल ने 31 अक्टूबर के लिए जो क्रय केन्द्र चलाए थे वहां गन्ना खरीदा गया।

बजाज शुगर मिल किनौनी ने तीस अक्टूबर को कुछ क्रय केन्द्रों पर तौल का शुभारंभ किया था जिन पर दो दिन में करीब 37 हजार कुंतल गन्ना खरीदा गया। जबकि मिल की डिमांड के अनुसार अब तक 110 गन्ना क्रय केन्द्रों पर इंडेंट जारी कर दिया गया है। इंडेंट के पहले दिन वार को मिल के क्रय केन्द्रों पर अधिकतर किसान गन्ना लेकर नहीं पहुंचे। इसको लेकर मिल ने एक नवंबर को पेराई सत्र के शुभारंभ के चलते गेट और क्रय केन्द्रों के लिए भी इंडेंट जारी हुआ है।

गन्ना विभाग ने इस बार बजाज शुगर मिल किनौनी को पिछले आदेशानुसार फिलहाल 184 गन्ना क्रय केन्द्र आवंटित किए हैं। जिनमें अधिकतर को स्थापित करने कार्य तेजी से चल रहा है। गन्ना महाप्रबंधक राजकुमार टाया का कहना है कि रविवार को नए पेराई सत्र का विधिवत रूप से शुभारंभ किया जाएगा।

मिल अपनी पूरी पेराई क्षमता के अनुसार शुरू होगा साथ ही गन्ना क्रय केन्द्रों और मिल गेट के लिए आवश्यक इंडेंट जारी कर दिया है। इस पेराई सत्र में एक करोड़ 90 लाख कुंतल गन्ना पेराई करने का लक्ष्य निर्धारित है। जिसे पूरा करने के लिए प्रबंधन तंत्र ने पूरी तैयारी कर ली है। जिसके चलते मिल ने सभी क्रय केन्द्र और मिल गेट पर डिमांड के अनुसार इंडेंट जारी कर दिया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

दुनियादारी की कहानी का आर्थिक पक्ष

तुर सुजान कहते हैं कि दुनिया की कहानी, कहानी...

क्या ऊर्जा संकट से होगा तख्ता पलट?

आगामी कुछ दिनों में पांच राज्यों में विधानसभा होने...

गंगा की कब ली जाएगी सुध?

हाल में अपनी सरकारों, सेठों और समाज में बहुतायत...

Saharanpur News: सहारनपुर में “ऑपरेशन सवेरा” के तहत बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार, 695 ग्राम चरस बरामद

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: डीआईजी अभिषेक सिंह के दिशा निर्देश...

Saharanpur News: त्योहारों को लेकर सहारनपुर में हाई अलर्ट, सीमाओं से लेकर बाजारों तक कड़ी निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में...
spot_imgspot_img