- पुलिस ने गोकशी के मामले में अभियुक्तों पर लगाई थी गैंगस्टर
- किरतपुर चेयरमैन अब्दुल मन्नान पर घोषित किया था 15 हजार का इनाम
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: किरतपुर चेयरमैन अब्दुल मन्नान ने गैंगस्टर के मामले में कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। एसपी ने गोकशी के मामले में गैंगस्टर की कार्रवाई करते हुए चेयरमैन समेत तीन फरार आरोपियों पर 15 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। चेयरमैन के सरेंडर होने से पुलिस ने राहत की सांस भी ली है, जबकि दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी को पुलिस अभी भी प्रयासरत है।
किरतपुर चेयरमैन अब्दुल मन्नान के फार्म (डेरी) पुलिस ने 17/18 सितंबर 2020 की रात को नजीबाबाद सीओ के नेतृत्व में किरतपुर, नांगलसोती व नजीबाबाद पुलिस ने छापेमारी करते हुए तालिब पुत्र अतीक, तारिक व मोहम्मद ताजिर पुत्रगण खुर्शीद, अतीक कुरेशी पुत्र रफीक कुरेसी, फरीद पुत्र रफीक निवासीगण मोहल्ला मीठा सईद किरतपुर, मोहम्मद आमिर पुत्र मोहम्मद यूनूस व हारून पुत्र तहसीन निवासीगण मोहल्ला लुकमान किरतपुर को गिरफ्तार किया था, जबकि किरतपुर चेयरमैन अब्दुल मन्नान पुत्र रिजवान मोहल्ला राधगान किरतपुर, मोहम्मद शानू पुत्र अय्यूब निवासी मोहल्ला पठानपुर नजीबाबाद व वाजिस पुत्र पुत्र बुंदू निवासी लाजपुरा किरतपुर मौके से फरार हो गए थे।
पुलिस ने 12 बोर का एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस, चार गाय, तीन भैंस, चार कटरे, एक बछड़ा, चार जबड़े गोवंशीय, छह सींग गाय/भैंस, एक बोरा गोवंशीय अवशेष, तीन चापर, दो रस्सी, दो छुरी, एक लकड़ी का गुटका आदि बरामद किए है। पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्तों को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया था।
पुलिस ने मामले में 13 जनवरी 2021 को गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की थी। जिसमें पहले से ही सात अभियुक्त जेल में बंद थे, जबकि तीन फरार थे। बुधवार को किरतपुर चेयरमैन अब्दुल मन्नान ने गैंगस्टर के मामले में कोर्ट में सरेंडर कर दिया है, जबकि मोहम्मद शानू व वासिद अभी भी फरार है। चेयरमैन के सरेंडर होने से पुलिस ने राहत की सांस ली है।

