Wednesday, February 11, 2026
- Advertisement -

बिजनौर में पहुंची किसान जन जागृति यात्रा

  • कृषि कानूनों को वापस करने की रखी मांग
  • किसानों का फूलों से किया स्वागत
  • 27 मार्च को कई जिलों की मिट्टी लेकर गाजीपुर बार्डर पहुंचेगी किसान जन जागृति यात्रा

जनवाणी ब्यूरो |

बिजनौर: किसान आंदोलन को 100 दिन पूरे हो गए। अभी तक किसानों की मांगे पूरी नहीं हुई। अब किसान आंदोलन को धार देने के लिए किसान जन जागृति यात्रा शुरू की गई। किसान यात्रा का बिजनौर में फूलों की बारिश कर स्वागत किया गया। यह यात्रा को 27 मार्च को कई जिलों की मिट्टी लेकर दिल्ली गाजीपुर बार्डर पहुंचेगी।

शनिवार को दिल्ली में किसान आंदोलन को 100 दिन पूरे हो गए। अब किसान आंदोलन को धार देने की तैयारी की जा रही है। किसानों की माने तो शनिवार को रामराज से भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रामराज से किसान यात्रा बिजनौर पहुंची। बिजनौर बैराज पर किसान जन जागृति यात्रा रोकने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया था।

जिला प्रशासन ने बिजनौर में धारा 144 भी लगा दी गई थी। साथ ही एक दिन पहले ही यात्रा की परमिशन न होने का दावा करते हुए इसमें प्रतिभाग न करने के लिए कहा गया था। बाद में किसान यात्रा पहुंचने पर पुलिस अधिकारी शांत खड़े रहे।

यात्रा को नहीं रोका गया। किसान यात्रा का बिजनौर में पहुंचने से पहले कान्हा बैंकट हाल पर किसानों ने जोरदार स्वागत किया गया। किसानों को फूलों की बारिश की गई। भाकियू के प्रदेश युवा अध्यक्ष दिगंबर सिंह रामराज से किसान जन जागृति यात्रा शुरू हुई। शनिवार की रात को नजीबाबाद में और रविवार को अफजलगढ़ होते हुए 27 मार्च को दिल्ली गाजीपुर बार्डर पहुंचेगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Budget 2026: योगी सरकार का बजट, 10 लाख रोजगार और लड़कियों के लिए 1 लाख रुपये सहायता

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार...
spot_imgspot_img