Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

जानिए, समान नागरिक संहिता मुद्दे पर क्या बोले सीएम धामी?

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज रविवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समान नागरिक संहिता के मुद्दे पर मीडिया से बात करते हुआ कहा कि यूसीसी प्रावधान संविधान के अनुच्छेद 44 में किया गया है। हम इसमें किसी की चली आ रही प्रथाओं को नहीं बदलेंगे। ड्राफ्ट बनाने वाली कमेटी ने देशभर के लोगों से बात की है।

सीएम धामी ने आगे कहा कि यूसीसी कमेटी ने 2.35 लाख लोगों का मत लिया है और विभिन्न धार्मिक, सामाजिक संगठन के लोगों से बात की है। कमेटी की रिपोर्ट आने, उस पर चर्चा करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यूनिफॉर्म सिविल कोड यानी समान नागरिकता संहिता कानून को लेकर दिए गए बयान के बाद से इस मुद्दे को लेकर सियासी जंग छिड़ गई है। इसको लेकर विपक्षी दलों के साथ साथ मुस्लिम धर्म गुरुओं और संगठनों ने बीजेपी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img