नमस्कार, सितारे बोलते हैं की खास पेशकश में एक बार फिर हाजिर हैं हम। आप देख रहे हैं डिजिटल प्लेटफार्म का सर्वाधिक लोकप्रिय चैनेल जनवाणी न्यूज।
अपना खास साप्ताहिक राशिफल देखने के लिए बने रहिए हमारे यानि जनवाणी न्यूज के साथ।
तो चलिए देखते हैं इस हफ्ते के प्रत्येक राशियों का संपूर्ण साप्ताहिक राशिफल…

मेष राशि वालों इस सप्ताह के प्रथम दो दिन जॉब में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे तथा जॉब में परिवर्तन या प्रोमोशन के रास्ते बनेंगे। मित्रों का सहयोग ले सकते हैं। राजनीतिज्ञ व्यक्ति सफल रहेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। प्रतिदिन विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।

वृष राशि वालों इस सप्ताह का मंगलवार के बाद व्यवसाय में उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। माता पिता का आशीर्वाद अवश्य लें। धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। सफेद रंग शुभ है। हनुमान चालीसा का पाठ करते रहें। शनिवार को तिल व उड़द का दान करें।

मिथुन राशि वालों आपके लिए यह सप्ताह धन व ऐश्वर्य प्रदान वाला है। इस हफ्ते इस राशि का सूर्य शुभ फलदायी है। बुधवार के बाद व्यवसाय अपना पूर्ण रूप लेगी।परिवार संग यात्रा हो सकती है। नीला व हरा रंग शुभ है। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। प्रतिदिन सूर्य उपासना जारी रखें करें।

कर्क राशि वालों इस सप्ताह जॉब में बहुत ही सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। आप प्रत्येक कार्य में सफल रहेंगे। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। चंद्र दर्शन से भाग्योदय होगा। शिव उपासना करते रहें। पीला व लाल रंग शुभ है। तिल व उड़द का दान करें।

सिंह राशि वालों इस सप्ताह व्यवसाय में विशेष प्रगति की संभावना है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। शिक्षा में लाभ मिलेगा। नारंगी व लाल रंग शुभ है। इस सप्ताह राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। अन्न दान करते रहें।

कन्या राशि वालों इस सप्ताह छात्रों का कॅरियर बहुत बेहतर रहेगा। माता दुर्गा व शिव जी के मंदिर जाएं व उनका प्रतिदिन आशीर्वाद लें। जॉब में प्रगति की संभावना है। गुरुवार को सुखद यात्रा हो सकती है। छात्र प्रगति करेंगे। हरा रंग शुभ है। मंगलवार के बाद धन मिल सकता है। तिल का दान करें।

तुला राशि वालों इस सप्ताह जॉब को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। सूर्य व चन्द्र 15 जून के बाद जॉब में लाभ प्रदान करेंगे। हनुमान जी की उपासना करते रहें। मेष व कन्या राशि के मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। सूर्य पुत्र को लाभ प्रदान करेगा। धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होगा। हरा व नारंगी रंग शुभ है।

वृश्चिक राशि वालों प्रशासन से जुड़े कार्यों में सफलता की मिलेगी। किसी प्रियजन से मुलाकात कोशिशों से संभव है। इस सप्ताह कोई नई योजना तय कर सकते हैं। पीला रंग शुभ है। जॉब में प्रगति के लिए श्री हनुमान जी की उपासना से विशेष लाभ मिलेगा। सोचे हुए कार्य संपन्न होंगे। तिल व गुड़ का दान करते रहें।

धनु राशि वालों इस वीक 15 जून के बाद सूर्य सप्तम रहेंगे। धन प्राप्ति प्रारम्भ हो जाएगा। मंगलवार तक जॉब को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। व्यवसाय में रुके धन आगमन से खुश रहेंगे। गुरुवार के बाद पॉलिटिक्स में विशेष लाभ का संयोग है। पीला रंग शुभ है। मूंग व उड़द का दान करें।

मकर राशि वालों बैंकिंग, आईटी व टीचिंग में जॉब करने वाले उन्नति करेंगे। हरा रंग शुभ है। प्रतिदिन सूर्य के बीज मंत्र के साथ हनुमान जी की पूजा करते रहें। शनिवार को काले वस्त्र व तिल का दान करें।

कुम्भ राशि वालों गृह निर्माण सम्बन्धी कोई नया कार्य प्रारंभ होगा। भगवान विष्णु जी की नियमित पूजा करें। हरा व नीला रंग शुभ है। किसी प्रियजन से मुलाकात की संभावना है। गाय को केला खिलाते रहें।

मीन राशि वालों इस सप्ताह जॉब व व्यवसाय में सफलता मिलेगी। 15 जून के बाद बहुत ही उत्तम योग बना रहा है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। धन के लेन देन के प्रति सचेत रहें। पारिवारिक सुख में प्रगति हो सकती है। पीला व लाल रंग शुभ है। प्रतिदिन मां दुर्गा मंदिर में एक परिक्रमा करें। धार्मिक पुस्तकों का दान करते रहें।
तो ये रही 12 राशियों की संपूर्ण साप्ताहिक राशिफल की जानकारी—
अगले हफ्ते की ताजा जानकारी के लिए www.youtube.com/janwaninews को सब्सक्राइब करें और बेल आइकॉन बटन को जरूर दबाएं, ताकि आप जुड़ें रहे www.youtube.com/janwaninews के साथ। साथ ही
देश दुनिया की खबरों में बने रहने के लिए www.dainikjanwani.com वेबसाइट पर विजिट करें। ई—पेपर डाउनलोड करने या पढ़ने लिए www.janwani.in पर जाएं। अगले हफ्ते फिर मिलते हैं एक नई जानकारी के साथ तब तक के लिए नमस्कार।

