Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

जानिए, क्यों विवादों में फंसी अर्जुन कपूर की​ फिल्म ‘कुत्ते’?

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: अर्जुन कपूर, तब्बू और नसीरुद्दीन शाह स्टारर फिल्म ‘कुत्ते’ रिलीज से पहले ही विवादों में फंस गई है। फिल्म के नाम और पोस्टर को लेकर जबरदस्त हंगामा हो रहा है। दरअसल इस फिल्म के पोस्टर में पुलिस के वर्दी में मौजूद लोगों के चेहरे पर ‘कुत्ते’ का चेहरा लगा दिखाया गया है, जिसके कारण पुलिस महकमा इस फिल्म की जबरदस्त आलोचना कर रहा है। केवल इतना ही नहीं जालोर के एएसपी नरेंद्र चौधरी की बेटी ने ‘कुत्ते’ के नाम पर पोस्टर पर आपत्ति जताते हुए हाई कोर्ट में याचिका दायर करवाई है। अब रिलीज से एक दिन पहले यानी 12 जनवरी को हाई कोर्ट में इस याचिका पर सुनवाई होगी।

एएसपी की बेटी द्वारा दायर की गई इस याचिका में ‘कुत्ते’ को रिलीज से रोकने और फिल्म का शीर्षक बदलने की मांग की गई है। याचिकाकर्ता के वकील दीपेश बेनीवाल ने इस मामले को लेकर कहा। संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत देश में हर व्यक्ति को राइट टू लिव विथ डिग्निटी का अधिकार है, लेकिन इस फिल्म में इस अनुच्छेद का उल्लंघन किया जा रहा है, जिसको लेकर याचिका दायर की गई है।

बता दें कि विशाल भारद्वाज के बेटे आसमान भारद्वाज द्वारा निर्देशित फिल्म ‘कुत्ते’ 13 जनवरी को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के जरिए आसमान अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म में अर्जुन कपूर, तब्बू और नसीरुद्दीन शाह के अलावा एक्ट्रेस राधिका मदान, कोंकणा सेन शर्मा और कुमुद मिश्रा भी मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म में जहां अर्जुन कपूर और तब्बू पुलिस अफसर का किरदार निभा रहे हैं तो वहीं कोंकणा एक नक्सली बनी हैं। फिल्म के डायलॉग्स और सीन्स की वजह से सेंसर बोर्ड ने ‘कुत्ते’ को ए सर्टिफिकेट दिया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: त्योहारों को लेकर सहारनपुर में हाई अलर्ट, सीमाओं से लेकर बाजारों तक कड़ी निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में...

Saharanpur News: मदरसे में छात्र की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल, दोनों आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता | गंगोह/सहारनपुर: जनपद के गंगोह थाना क्षेत्र स्थित...

Delhi IPHL Vacancy: दिल्ली IPHL भर्ती 2026: 116 पदों पर आवेदन, 85,050 तक सैलरी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली राज्य स्वास्थ्य मिशन ने...

UP: आज से मौसम में करवट, 35 जिलों में गरज-चमक और ओलावृष्टि की संभावना

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश में सक्रिय हुए नए...
spot_imgspot_img