Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

अमित हत्याकांड के खुलासे की मांग को कोतवाली का घेराव

  • सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज के कर्मचारी की हत्या का मामला
  • बाबा श्यामसिंह के नेतृत्व में परिजन व ग्रामीण कोतवाली पहुंचे

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: शामली कोतवाली क्षेत्र के गांव काबडौत के जंगल में 17 अगस्त की सुबह को एक किसान के नलकूप पर एक युवक का गोली लगा खून से लथपथ शव बरामद हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की जेब से मिले कागजों के आधार पर उसकी शिनाख्त अमित पुत्र गोपाल निवासी गांव बहावड़ी के रूप में की थी।

मृतक के पिता गोपाल ने बताया था कि उसका पुत्र शामली के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था और वह 17 अगस्त की सुबह को कॉलेज जाने को घर से निकला था। गोपाल ने अपने बेटे की हत्या का आरोप लगाया था।

उधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अमित को पीछे कमर से गोली लगने और छाती से बाहर निकलना आया। मृतक के पास से एक तमंचा उसकी नाल में एक खोखा फंसा हुआ भी मिला था। पुलिस ने मुकदमें को हत्या में तरमीम करते हुए घटना की पड़ताल शुरू कर दी है।

मंगलवार को गठवाला खाप के बहावड़ी थांबे के बाबा श्यामसिंह के नेतृत्व में परिजनों व ग्रामीणों ने कोतवाली का घेराव किया। बाबा श्यामसिंह ने हत्या के खुलासे के बारे में पूछताछ की तो दरोगा संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। जिसके बाद बाबा ने सख्त लेहजे में कहा कि यदि जल्द हत्याकांड का खुलासा नहीं हुआ तो हमें कुछ ओर सोचना पड़ेगा। जिसके बाद पुलिस ने जल्द ही हत्याकांड का खुलासा करने का आश्वासन दिया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img