जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: कृष्णा हॉस्पिटल नुरपुर रोड बिजनौर की ओर से ग्राम अम्हेड़ा में नि:शुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया। कृष्णा हॉस्पिटल नूरपुर रोड बिजनौर के निशुल्क जांच शिविर का शुभारंभ हॉस्पिटल संस्थापक निदेशक राजीव कुमार, चेयरमैन मनोज कुमार, प्रबन्ध निदेशक पवन कुमार ने संयुक्त रुप से फीता काटकर किया।
जिसमें कृष्णा हॉस्पिटल, बिजनौर के अनुभवी व वरिष्ठ चिकित्सक डा. सोमेन्द्र सिंह, डा. भानू चौधरी व स्टाफ नर्स शशीवाला, आरती व फार्मासिस्ट प्रमोद कुमार ने लगभग 335 मरीजों की जांच की तथा उन्हें मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया व रोना आदि से बचाव के बारे में बताया।
इस परीक्षण में मौसम में आए बदलाव के कारण ग्रामीणों में सर्दी, जुकाम, खांसी ज्यादा मात्रा में पाया गया। शिविर में जांच के दौरान पाया गया कि युवाओं में मधुमेह की समस्या भी जन्म ले रही है। शिविर में कोविड-19 के प्रोटोकॉल का भी पालन किया गया। शिविर में सभी मरीजों को नि:शुल्क दवाईयां भी वितरित की गई।
पूरी खबर के लिए जनवाणी पढे
अधिकर्ता विशाल शर्मा 9837109552

