Thursday, February 12, 2026
- Advertisement -

Kriti Senon-Kabir Bahiya: कृति और कबीर का रिश्ता हुआ कंफर्म? सोशल मीडिया पर जमकर हो रही चर्चा, यहां जानें पूरा मामला

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। बॉलीवुड में कृति सेनन ने अपनी अदाकारी से सबके दिलों पर राज कर लिया है। वहीं, इन दिनों वह अपनी लव रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। कृति ने अपना बर्थडे ग्रीस में अपने कथित ब्वॉयफ्रेंड कबीर बहिया और बहन नुपुर के साथ मनाया था और वहां की कुछ तस्वीरें और वीडियोज अपने सोशल मीडिया पर साझा की थी। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी कृति और कबीर की साथ में कई तस्वीरें जमकर वायरल हुई थीं।

अब जब कृति ने UP T20 सीजन 2 की ओपनिंग सेरेमनी में धांसू परफॉर्मेंस दी तो कबीर अभिनेत्री की तारीफ करें बगैर रह नहीं पाए और सोशल मीडिया पर ऐसी बात लिख दी कि अब फैंस कबीर को जीजू कहकर संबोधित कर रहे हैं। तो चलिए जानते हैं इस अपडेट के बारे में…

दरअसल, कृति और कबीर के लव रिलेशन में होने की अटकलें तब शुरू हुईं थीं, जब कृति ने इकाना स्टेडियम में आयोजित यूपी टी20 सीजन 2 के उद्घाटन समारोह में अपने शानदार प्रदर्शन का एक बिहाइंड द सीन वीडियो पोस्ट किया। कैप्शन में, उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा, “यह एक ‘डेडली’ एक्ट था! लेकिन स्टेडियम में लाइव परफॉरमेंस से ज्यादा रोमांचकारी कुछ नहीं होता!!” प्रशंसकों ने पोस्ट पर लाइक और कमेंट की बौछार कर दी, लेकिन कबीर के कमेंट ने सभी का ध्यान उनकी ओर खींचा।

कबीर ने लिख डाला ये कैप्शन

कबीर ने लिखा, “मैं मर चुका हूं.. आई एम डैड” इसके साथ ही कबीर ने इमोजी भी लगाई, जिस पर कृति ने लाइक करके जवाब दिया, जिससे डेटिंग की अफवाहों को और हवा मिली। दोनों के इस ऑफिशियल आदान-प्रदान कमेंट्स अब प्रशंसकों द्वारा अनदेखे नहीं किए जा सकते। क्योंकि देखते ही देखते कुछ ही घंटों में, कबीर का कमेंट हर जगह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अब नेटिजेंस अनुमान लगा रहे है कि क्या दोनों अपने रिश्ते को इंस्टाग्राम पर आधिकारिक बना रहे हैं।

प्रशंसकों की प्रतिक्रियाएं हुई शुरू

कृति के डांस परफॉर्मेंस पर कबीर के कमेंट पर अब प्रशंसकों की लगातार प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो चुकी हैं। कई प्रशंसक तो कबीर को जीजू कहकर संबोधित कर रहे हैं। तो कुछ प्रशंसक यह अनुमान लगा रहे हैं कि कृति जल्द ही शादी करने वाली हैं। एक प्रशंसक ने लिखा, “जीजू”, एक और यूजर ने लिखा, “क्या सच में कृति शादी कर रही हैं?”

कृति के वर्कफ्रंट की बात करें तो?

कृति आखिरी बार फिल्म “क्रू” में नजर आई थीं, जो सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्म में कृति के अलावा करीना कपूर खान और तब्बू ने भी अहम भूमिका निभाई थीं। अब कृति जल्द ही काजोल अभिनीत एक मिस्ट्री थ्रिलर “दो पत्ती” की रिलीज के लिए तैयार हैं। प्रशंसक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, खासकर इसलिए क्योंकि इसमें कृति और काजोल एक बार फिर एक साथ काम कर रही हैं, इससे पहले वे रोहित शेट्टी की “दिलवाले” में साथ काम कर चुकी हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Air India: एअर इंडिया हादसा, इटली मीडिया ने पायलट पर लगाया गंभीर आरोप

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: एअर इंडिया के विमान हादसे...

World News: व्हाट्सएप-यूट्यूब पर रूस की बड़ी कार्रवाई, यूजर्स को लगा झटका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रूस में कई प्रमुख अंतरराष्ट्रीय...
spot_imgspot_img