Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

सड़क हादसे में दो घरों के बुझे चिराग

  • सड़क हादसे में ट्रांसपोर्टर और कार मिस्त्री की दर्दनाक मौत
  • भैंसी कट के समीप एनएच-58 पर हुआ भीषण हादसा

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ/खतौली: रविवार को दिल्ली देहरादून नेशनल हाइवे पर भैंसी कट के समीप एक अज्ञात वाहन की टक्कर से स्विफ्ट डिजायर कार सवार ट्रांसपोर्टर समेत साथी की मौत हो गई, जबकि उनका तीसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गाय। वही हादसे के बाद नेशनल हाइवे पर अफरातफरी मच गयी

और वाहनों का लंबा जाम लग गया। पुलिस मौके पर पहुचीं और राहगीरों की मदद से घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, और शवों को कार से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दो युवकों की मौत से उनके परिजनों में कोहराम मचा हुआ था।

रविवार अल सुबह एनएच-58 पर भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गयी। जबकि उनका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसकी हालत भी नाजुक बनी हुई है। जानकारी के अनुसार जनपद मेरठ के शास्त्री नगर के सेक्टर-6 निवासी सत्येन्द्र यादव पुत्र सरदार सिंह गजानंद ट्रांसपोर्ट के नाम से व्यवसाय करता था। दो दिन पूर्व 10 फरवरी को देहरादून के मसूरी क्षेत्र में किसी कार्य के लिये गया था।

जहां सतेंद्र के वाहन में खराबी आ गई थी। जिसे ठीक कराने के लिए सत्येंद्र अपने दो इलेक्ट्रीशियन साथियों दिलशाद पुत्र अब्दुल वाहिद निवासी जाकिर कॉलोनी लिसाड़ी गेट मेरठ, तालिब खान पुत्र मोहम्मद खान निवासी चमड़ा पैंठ जाकिर कॉलोनी थाना लिसाड़ी गेट जनपद मेरठ के साथ शनिवार को मसूरी गया था। इस दौरान वाहन ठीक होने के बाद रविवार सुबह तीनो युवक स्विफ्ट डिजायर कार में सवार होकर मसूरी से मेरठ लौट रहे थे।

16 13

इस दौरान जैसे ही युवक कार लेकर दिल्ली एनएच-58 पर गांव भैंसी कट के समीप पंहुचे तभी सामने से आ रहे तेज गति के अज्ञात वाहन ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गये थे। वहीं, हादसे में कार सवार सभी युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। भीषण सड़क हादसे से हाइवे पर अफरा तफरी का माहौल बन गया।

उधर, मामले की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुचीं जहा पुलिस ने राहगीरों की मदद से किसी तरह कार में फंसे तीनों लोगों को बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने गंभीर घायल सत्येंद्र और दिलशाद को उपचार के दौरान मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल तालिब खान को मेरठ रेफर कर दिया गया है।

पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। भीषण सड़क हादसे के बाद एनएच-58 पर जाम की स्थिति बन गई जिसके बाद पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को क्रेन से सड़क किनारे खड़ी कर कड़ी मशक्कत कर यातायात को चालू कराया है। पुलिस ने परिजनों को हादसे की सूचना दी है। दो युवकों की मौत की जानकारी मिलने पर उनके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

डीसीएम से गिरकर युवक की मौत

दौराला: सकौती निवासी युवक की शनिवार देर रात दुहाई में शादी समारोह के दौरान डीसीएम से गिरकर मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। रविवार दोपहर शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा। गमगीन माहौल में अश्वनी के शव का परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। सकौती गांव निवासी अश्वनी उर्फ भूरा पुत्र विनोद गांव में रहकर खेती करता था। शु्क्रवार को वह गांव निवासी विक्की पुत्र शोकेंद्र की बरात में शामिल होने मुरादनगर थाना क्षेत्र के दुहाई में गया था।

23 8

देर रात शादी समारोह में डीजे पर नाच गाना चल रहा था। नाच गाने के दौरान अश्वनी डीजे के ऊपर चढ़ गया। इसी बीच डीसीएम आगे बढ़ने लगी। जिस कारण अश्वनी का पैर फिसल गया और वह नीचे गिरकर पहिये के नीचे आ गया। मौके पर ही अश्वनी की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। रविवार दोपहर अश्वनी का शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुुंचा। शव पहुंचते ही भीड़ एकत्रित हो गई। गमगीन माहौल में मृतक के चचेरे भाई ने मुखाग्नि दी।

केंद्रीय राज्यमंत्री ने दी परिवार को सांत्वना

अश्वनी की मौत की सूचना मिलने पर केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान सकौती पहुंचे। उन्होंने मृतक अश्वनी के परिवार को सांत्वना दी और दुख व्यक्त किया। उन्होंने परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस मौके पर मंडल उपाध्यक्ष बीरपाल सिंह, जिला पंचायत सदस्य अंकित मोतला, जिला अध्यक्ष विमल शर्मा, परवेज अली, वजाहत मिर्जा, आशु आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

दुनियादारी की कहानी का आर्थिक पक्ष

तुर सुजान कहते हैं कि दुनिया की कहानी, कहानी...

क्या ऊर्जा संकट से होगा तख्ता पलट?

आगामी कुछ दिनों में पांच राज्यों में विधानसभा होने...

गंगा की कब ली जाएगी सुध?

हाल में अपनी सरकारों, सेठों और समाज में बहुतायत...

Saharanpur News: सहारनपुर में “ऑपरेशन सवेरा” के तहत बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार, 695 ग्राम चरस बरामद

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: डीआईजी अभिषेक सिंह के दिशा निर्देश...

Saharanpur News: त्योहारों को लेकर सहारनपुर में हाई अलर्ट, सीमाओं से लेकर बाजारों तक कड़ी निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में...
spot_imgspot_img