Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

रडार पर जमीन के सौदे और विदेशी किताबों की छपाई

  • साकेत स्थित आवास और हाइवे स्थित आफिस पर दिन भर खंगालते रहे कागजात आयकर अफसर

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: अरिहंत के प्रकाशक व उनके करीबियों के यहां आयकर के छापे में जमीन के सौदे तथा विदेशी पुस्तकों की प्रिंटिंग रडार पर है। सूत्रों की माने तो बड़ी संख्या में प्रॉपर्टी के सौदों किए गए हैं। यहां तक कहा जा रहा है कि जितने बड़े स्तर पर सौदे किए गए हैं। उनके बडेÞ स्तर पर आमतौर पर कोई प्रॉपर्टी डीलर ही सौदे करता है। इन सौदों को लेकर आयकर के अफसर अरिहंत के मालिक व उनके पुत्रों से पूछताछ कर रहे हैं।

इसके अलावा अरिहंत प्रकाशन के सीए से भी प्रॉपर्टी के सौदों को लेकर पूछताछ की गई है। बताया जाता है कि आयकर के छापा यूं तो आय व्यय के सापेक्ष टैक्स का ब्योरा जुटाने के लिए मारा गया था, लेकिन जैसे जैसे कार्रवाई आगे बढ़ी यह पूरा छापा प्र्रॉपर्टी के सौदों के लेकर तब्दील होता चला गया। प्रकाशक व उनके सीए के इतने बडेÞ स्तर पर जमीनी सौदों की जानकारी सामने आने पर बताया जाता है कि आयकर अफसर भी हैरत में हैं।

स्वीच आफ हैं मोबाइल

आयकर के छापे के बाद से अरिहंत प्रकाशन के मालिकों के जो रिश्तेदार उनसे संपर्क का प्रयास कर रहे हैं उनकी मानें तो परिवार में सभी के मोबाइल शनिवार को भी स्वीच आॅफ जाते रहे। परिजन व पारिवारिक मित्रों ने नाम न छापे जाने की शर्त पर बताया कि अरिहंत प्रकाशन के मालिक योगेश चंद जैन की पत्नी बीमार हैं। उनकी कुशल क्षेम भी नहीं मिल रही है। महानगर भाजपाध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज ने बताया कि योगेश चंद जैन की पत्नी के स्वास्थ्य को देखते हुए डाक्टरों व करीबियों को आने जाने की अनुमति दी जानी चाहिए।

लॉकर किए सीज

कार्रवाई के दौरान आयकर अफसरों ने बैंकों के सभी लॉकर सीज कर दिए। बैंक लॉकर सीज किए जाने से पहले उसमें रखी रकम और ज्वेलरी की लिस्ट तैयार करायी गई। इसके अलावा अरिहंत प्रकाशकों के करीबियों में शामिल आर्किटेक्ट असित गुप्ता के यहां मिली ज्वेलरी की भी आयकर अफसरों ने जांच करायी।

कुल 14 ठिकानों पर जांच

शनिवार को भी आयकर अफसरों की टीम अरिहंत प्रकाशन के मालिकों व उनके सीएम के आॅफिस में फाइलें खंगालती रही। हालांकि शुरुआत में अफसरों ने मेरठ, नोएडा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर स्थित 14 ठिकानों पर छापा मारा था।

पुलिस को छका रहा अपहरण कांड का मास्टर माइंड

मेरठ/बिजनौर: कॉमेडियन सुनील पाल और सिने अभिनेता मुश्ताक के अपहरण कांड का मास्टर माइंड लवीपाल पुलिस के लिए सिरदर्द बनता जा रहा है। वह लगातार पुलिस को छका रहा है। उसको लेकर जहां से भी सूचना मिल रही है, मेरठ व बिजनौर पुलिस वहां दबिश दे रही है। इस बीच जानकारी सामने आयी है कि शातिर ने अब पुलिस से बचने के लिए मोबाइल प्रयोग करना बंद कर दिया है। वह मोबाइल नहीं चल रहा है। यह भी संभव है कि लवीपाल ने अपना नंबर व मोबाइल दोनों ही बदल दिए हैं।

लवीपाल की लोकेशन अब तक दिल्ली में मिल रही थी, लेकिन पुलिस दिल्ली के अलावा उसको उत्तराखंड व पंजाब में भी तलाश कर रही है। सुनील पाल व मुश्ताक के अपहरण में अब तक सात को जेल भेजा जा चुका है, लेकिन जब तक लवी पाल नहीं हत्थे चढ़ जात तब तक खुलासा अधूरा ही रहेगा। वह लगातार ठिकाने बदल रहा हंै। माना जा रहा है कि वह अब अकेला हो गया। उसके साथी आरोपी से अलग हो गए। पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया आरोपी आकाश उर्फ गोला उर्फ दीपेंद्र ने बताया कि अपहरण का मुख्य आरोपी लवीपाल अब अकेला अपनी गाड़ी से पहाड़ों पर घूम रहा है। मोबाइल बंद होने के कारण उसकी लोकेशन पुलिस को सटीक नहीं मिल पा रही।

गैर जमानती वारंट जारी

बिजनौर एसपी सिटी संजीव वाजपेयी ने बताया कि पुलिस ने अपहणकांड के मुख्य अरोपी लवीपाल सहित तीनों आरोपियों का गैर जमानती वारंट लेने के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र लगाया था। कोर्ट ने तीनों आरोपियों के गैर जमानती वारंट जारी कर दिए। अब शीघ्र ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

21 लाख की स्कॉलरशिप हड़पने वाले उपप्रधानाचार्य समेत दो गिरफ्तार

मेरठ: ईओडब्लू की टीम ने 21 लाख की स्कॉलरशिप का घोटाला करने वाले मोहम्मदिया प्राइमरी स्कूल जिसौरी के उप प्रधानाचार्य व उसके साथी को खरखौदा से दबोच लिया। ईओडब्लू पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार हुए आरोपी पिछले कई साल से फरार चल रहे थे। तीन दिन पहले ईओडब्लू टीम ने 10 लाख का घोटाला करने वाले एक दंपति को भी गिरफ्तार किया था। ईओडब्लू इंस्पेक्टर का कहना है कि आरोपी के खिलाफ सिविल लाइन थाने में कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज था। सारे मामले की विवेचना ईओडब्लू थाने में ट्रांसफर कराई गई। जांच के बाद ईओडब्लू के इंस्पेक्टर ने दोनों आरोपियों को दबोच लिया।

ये था मामला

ईओडब्लू के एसपी डा. राजीव दीक्षित व सीओ धर्मेश कुमार ने बताया गया कि 2009-10 एवं 2010-11 की भारत सरकार द्वारा दी जाने वाली अल्पसंख्यक प्री-मेट्रिक छात्रवृत्ति को स्कूल द्वारा तत्कालीन जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी एवं अन्य की मिलीभगत से धोखाधड़ी करके अल्पसंख्यक छात्रों को वितरित की जाने वाली छात्रवृत्ति की धनराशि को हड़पने की जांच शासन ने ईओडब्लू को ट्रांसफर की। जांच अधिकारी की जांच में सामने आया कि नामजद वांछित मोहम्मद असलम अली एवं (2) फुरकान अली उपरोक्त द्वारा संचालित उक्त संस्थाओं में भारत सरकार द्वारा प्रदत्त की गयी छात्रवृत्ति की धनराशि 21,37,000 रुपये को सह अभियुक्तों के साथ मिलकर गबन कर शासकीय धन हड़प ली।

दोनों वांटेड चल रहे थे। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। ईओडब्लू निरीक्षक अजय शर्मा, उपनिरीक्षक सुधीर चौधरी, उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह, मुख्य आरक्षी जावेद खान, मुख्य आरक्षी अमित कुमार मौजूद रहे। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद मौहम्मद असलम अली पुत्र अल्ला मेहर अली निवासी खरखौदा व फुरकान अली पुत्र खिलाफत अली निवासी खरखौदा जनपद उपप्रधानाचार्य मौहम्मदिया प्राइमरी स्कूल ग्राम जिसौरी को गिरफ्तार किया गया।

यात्री कर अधिकारी से अभद्रता के मामले में एक गिरफ्तार

लावड़: यात्रीकर अधिकारी व प्रवर्तन स्टाफ के साथ अभद्रता के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। वहीं घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बीते गुरुवार को यात्रीकर अधिकारी प्रीति पांडे परिवहन विभाग के प्रवर्तन स्टाफ के साथ ओवरलोड वाहनों की जांच के लिए खरदौनी पहुंची थी। एक ओवरलोड ट्रक को जांच के लिए रोकने पर ट्रक चालक ने सरकारी गाड़ी में टक्कर मारने का प्रयास करते हुए गाड़ी भगा ली। पीछा करने के दौरान लगभग तीन किमी आगे चलकर चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला था। वहीं गाड़ी की जांच के दौरान 25-30 अज्ञात लोगों ने मौके पर पहुंचकर सरकारी गाड़ी में डंडे मारने शुरू कर दिए।

उक्त लोगों ने स्टाफ व महिला अधिकारी से अभद्रता करते हुए मारपीट का प्रयास किया था। प्रीति पांडे ने ट्रक पर कार्रवाई करते हुए 1 लाख 88 हजार 500 का चालान कर दिया था। वहीं घटना के संबंध में इंचौली थाने पर मुकदमा दर्ज कराया था। शनिवार को पुलिस ने मामले में ट्रक चालक खरदौनी निवासी नईम पुत्र मुर्तजा को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस वीडियो के आधार पर अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। मामले में इंचौली थाने के इंस्पेक्टर क्राइम बृजमोहन सिंह ने बताया कि ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की पहचान कर दबिश दी जा रही है। अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Share Market: शेयर बाजार में कमजोरी, सेंसेक्स 79,443 पर गिरा, निफ्टी 24,587 के करीब

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक...

Rajasthan News: अजमेर में स्लीपर बस पलटी, चालक की मौत, 20 से अधिक यात्री घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अजमेर के आदर्श नगर थाना...

Ind vs Eng: टी20 फाइनल में भारत की धमाकेदार जीत, बॉलीवुड सितारों ने की तारीफ

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img