Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

भारी बारिश से बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर भूस्खलन, 8000 तीर्थयात्री रास्ते में फंसे

जनवाणी ब्यूरो |

देहरादून: उत्तराखंड में हुई भारी बारिश से बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर भूस्खलन हो गया। जिससे हाईवे का करीब 100 मीटर हिस्सा टूट गया है। हाईवे के दोनों ओर यात्रियों से भरे वाहनों की लंबी लाइन लग गई है। यहां करीब छह किलोमीटर लंबा जाम लगा है। सेना के जवान भी जाम में फंसे हैं।

चमोली के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि शाम छह बजे तक हाईवे वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा। प्रशासन की ओर से तीर्थयात्रियों को पानी की बोतलें और बिस्कुट दिए गए। क्षेत्र में दुकानें पर्याप्त मात्रा में होने से तीर्थयात्रियों को कुछ राहत है। वहीं, सुबह नौ बजे से एनएचआईडीसीएल की जेसीबी मशीनें हाईवे को खोलने में जुटी हैं।

47

गोपेश्वर में बीती रात से हो रही बारिश से आज सुबह करीब गोपेश्वर नगर में पार्किंग में खडे़ वाहनों के ऊपर मलबा आने से तीन वाहन मलबे में दब गए। नेग्वाड़ मोहल्ले में तीन वाहनों के पिछले हिस्से में मलबे में दब गए। पुलिस के गश्ती दल ने मलबा आने की सूचना स्थानीय लोगों को दी, जिस पर लोग मौके पर पहुंचे।

48

वहीं, भारी बारिश से बिरही निजमुला मोटर मार्ग भी काली पहाड़ी के पास अवरुद्ध हो गया है। सड़क पर भारी मात्रा में मलबा आने से वाहनों की आवाजाही रुक गई है। जिससे निजमुला घाटी के करीब 17 गांवों की आवाजाही भी ठप पड़ गई है।

49

फ़िलहाल शाम तक भी वाहनों की आवाजाही सुचारू नहीं हो पाई है। जिससे हाईवे के दोनों ओर करीब 8000 तीर्थयात्री फंसे हैं जो हाईवे के खुलने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, हाईवे अवरुद्ध होने पर पुलिस प्रशासन की ओर से तीर्थयात्रियों को बदरीनाथ धाम, जोशीमठ, पीपलकोटी, चमोली, कर्णप्रयाग आदि क्षेत्रों में रोक लिया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img