Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, महिला समेत तीन घायल

  • गांव बंहेड़ा खास का मामला, पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया, एक को भेजा जेल

जनवाणी संवाददाता |

देवबंद: पुरानी रंजिश के चलते गांव बंहेड़ा खास में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
बंहेडा खास निवासी विशाल और कल्लू पक्ष में पुरानी रंजिश चल रही है। शुक्रवार को इसी के चलते दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और एक दूसरे पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। जिसमें दोनों पक्षों के एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। गांव में दो पक्षों के बीच संघर्ष की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराते हुए घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया। घटना के सम्बंध में दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल एचएन सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। एक मारपीट के एक आरोपी कल्लू को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img