Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

फर्जी मुकदमा दर्ज करने पर वकीलों ने एसपी आफिस घेरा

  • पुलिस पर वकील के साथ मारपीट व फर्जी मुकदमा दर्ज करने का आरोप
  • दोषी पुलिस कर्मियों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: बड़ौत पुलिस पर एक वकील के साथ मारपीट व फर्जी मुकदमा दर्ज कराने का आरोप लगाते हुए सोमवार को वकीलों ने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका के नेतृत्व में एसपी आफिस का घेराव किया। इस अवसर वकीलों ने एएसपी को एक प्रार्थना पत्र दिया और दोषी पुलिस कर्मियों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग की। दोषी पुलिस कर्मियों के वियद्ध कार्रवाई न होने पर वकीलों ने आंदोलन की भी चेतावनी दी है।

वकीलों के अनुसार बड़ौत में दो पक्षों के बीच चल रहे विवाद में समझौतानामा लिखने के लिए 10 सितम्बर की शाम वकील आकिब चौधरी को दोनों पक्षों ने बुलाया था। आरोप है कि समझौता लिखवाने के बाद जब वकील अपने घर के लिए चला तो वहां पर एक दरोगा अपने हमराह सिपाहियों के साथ वहां पहुंच गया और गाली गलौच करते हुए वकील पर एक पक्ष पर जबरन दबाव बनाकर समझौता करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया।

आरोप है कि इस दौरान जब दोनों पक्षों ने आपसी सहमती से समझौता करने की बात स्वीकार की तो पुलिस वालों ने वकील के साथ अभद्रता करते हुए उन्हें जबरन उठाकर गाड़ी में डाल लिया और कोतवाली लेजाकर हवालात में बंद कर दिया। आरोप है पुलिस ने वकील की जेब से करीब 57 हजार रुपये व मोबाइल भी निकाल लिया और मोबाइल से उनका आश्यक डाटा भी डिलिट कर दिया। इसमें घटना की वीडियो भी शामिल थी। आरोप है कि इसके बाद दो लोगों से एक तहरीर लेकर वकील के विरूद्ध फर्जी मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया।

वकील के अनुसार सूचना मिलने पर सोमवार को सुबह बार अध्यक्ष कोतवाली पहुंचे और उसे छुड़ाया। वकील के साथ की गई अभद्रता व फर्जी मुकदमा दर्ज करने के विरोध में सोमवार को वकीलों ने एसपी आफिस का घेराव किया और एएसपी को एक प्रार्थना पत्र देकर आरोपी पुलिस कर्मियों के विरूद्ध कार्रवाई करने की मांग की। कार्रवाई न होने पर वकीलों ने आंदोलन शुरू करने की भी चेतावनी दी। इस अवसर पर बार के महासचिव रामपाल शर्मा, इफ्तखार हसन, राजूद्दीन, महेश, नदीम राजपूत, जावेद, मुरसलीम चौधरी, अरविंद, सुनील शर्मा, लुकमान तोमर, जितेंद्र जैन, अमजद चौधरी, प्रिस ठाकुर व आरिफ आदि वकील मौजूद थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Subashini: तमिल टीवी अभिनेत्री सुभाषिनी ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद बना वजह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

LPG Crisis: गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा! 1 जुलाई से इन घरों में एलपीजी आपूर्ति बंद

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) उपयोग करने...

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...
spot_imgspot_img