Friday, April 3, 2026
- Advertisement -

स्पर्श कुष्ठ जागरुकता अभियान 13 फरवरी तक चलेगा

  • सर्वे कर की जाएगी पीड़ितो की पहचान, स्वास्थ्य कर्मियों ने ली शपथ

जनवाणी ब्यूरो |

बागपत: स्वास्थ्य विभाग की ओर से जनपद में शनिवार को स्पर्श कुष्ठ जागरुकता अभियान का शुभारंभ किया गया है और इसके लिए सीएमओ कार्यालय में कुष्ठ रोग को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों ने शपथ ली। यह अभियान 13 फरवरी तक चलेगा और इसके तहत विभाग की टीमें सर्वे कर कुष्ट रोगियों की पहचान करेगी।

यदि कोई रोगी मिलता है तो उसका उपचार शुरू कर दिया जाएगा। वर्तमान में जनपद में 19 रोगी है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर सीएमओ कार्यालय में शनिवार को शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य अधिकारियों व कर्मियों ने कुष्ठ रोग अभियान को सफल बनाने में सहयोग करने क शपथ ग्रहण की।

सीएमओ डॉ आरके टंडन ने बताया कि स्पर्श कुष्ठ जागरुकता अभियान के अंतर्गत विभाग की ओर से ग्राम पंचायत स्तर पर बैठक कर गांव के वरिष्ठ नागरिकों, युवाओं व बच्चों को जागरुक किया जाएगा। शनिवार को राष्ट्रपति महात्मा गांधी की पुण्यतिथि स्पर्श कुष्ठ जागरुकता अभियान के अंतर्गत मनाई गई।

पैरा मेडिकल स्वास्थ्य अधिकारी डा. उमर ने बताया कि जिले में फिलहाल कुष्ठ रोग के 19 केस है। विभाग की ओर से 13 फरवरी तक जागरुकता अभियान चलाकर कुष्ठ रोगियों की पहचान कराई जाएगी और उनका उपचार कराया जाएगा।

शपथ ग्रहण समारोह में सीएमओ डॉ आरके टंडन, एसीएमओ डॉ भुजवीर सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ दीपा सिंह, अजय शर्मा, अनिल कुमार, टीबी विभाग से डॉ मनीष मिश्रा, अनुज श्रीवास्तव सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img