Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

केजरीवाल की चिट्ठी पर एलजी की मंजूरी, 22 फरवरी को होगा एमसीडी मेयर का चुनाव

जनवाणी ब्यूरो

नई दिल्ली: आज शनिवार को दिल्ली से एक बड़ी खबर मिली है। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने एमसीडी में महापौर, उपमहापौर और स्थाई सदन समिति के 6 सदस्यों के लिए चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है। इससे पहले अदालत ने आदेश दिया था कि दिल्ली नगर निगम की पहली बैठक का नोटिस 24 घंटे के भीतर
जारी हो।

आपको बता दें कि आज ही दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना को चिट्ठी लिखकर एमसीडी में महापौर, उपमहापौर और स्थाई सदन समिति के 6 सदस्यों के लिए चुनाव कराने की मांग की थी। एलजी ने केजरीवाल की चिट्ठी पर अपनी मंजूरी दे दी है।

दरअसल, केजरीवाल ने सुबह एलजी को चिट्ठी लिखी थी। जिसमें 22 फरवरी को चुनाव कराने के लिए कहा था, जिस पर एलजी ने मुहर लगा दी है। अब 22 फरवरी को सुबह 11 बजे से एमसीडी सदन में महापौर, उप महापौर और स्थायी समिति के छह सदस्यों के लिए चुनाव होगा। चुनाव होने के बाद मेयर की अध्यक्षता में ही डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमेटी के छह सदस्यों का चुनाव किया जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

दुनियादारी की कहानी का आर्थिक पक्ष

तुर सुजान कहते हैं कि दुनिया की कहानी, कहानी...

क्या ऊर्जा संकट से होगा तख्ता पलट?

आगामी कुछ दिनों में पांच राज्यों में विधानसभा होने...

गंगा की कब ली जाएगी सुध?

हाल में अपनी सरकारों, सेठों और समाज में बहुतायत...

Saharanpur News: सहारनपुर में “ऑपरेशन सवेरा” के तहत बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार, 695 ग्राम चरस बरामद

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: डीआईजी अभिषेक सिंह के दिशा निर्देश...

Saharanpur News: त्योहारों को लेकर सहारनपुर में हाई अलर्ट, सीमाओं से लेकर बाजारों तक कड़ी निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में...
spot_imgspot_img