जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: वोटर कार्ड से आधार को लिंक करने के लिए एक अगस्त से अभियान शुरू हो गया है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावली में सम्मिलित मतदाताओं की प्रविष्टियों के प्रमाणीकरण और भविष्य में उन्हें बेहतर चुनावी सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से वोटर कार्ड को आधार से जोड़ा जा रहा है।
आधार नम्बर एकत्रीकरण के लिए अगस्त माह में दो तिथियों को विशेष कैम्प आयोजित किए जाएंगे। यह कैम्प जिले के समस्त मतदेय स्थलों पर आयोजित होंगे। सभी मतदाता अपने वोटर कार्ड को आधार से शीघ्र ही लिंक करा लें।

