जनवाणी संवाददाता |
बागपत: कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान मेरठ रोड से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से पांच पेटी हरियाणा मार्का देशी शराब बरामद की है।पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए शराब तस्कर का चालान कर दिया है।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि जनपद में शराब तस्करों के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान पुलिस मेरठ रोड पर मिल के पास वाहनों की चेकिग कर रही थी। उसी समय वहां पर बागपत की तरफ से एक बाइक सवार पहुंचा। जो पुलिस को देखकर वापस भागने लगा।
पुलिस ने घेराबंदी कर बाइक सवार को पकड़ लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से 48 अध्धे व136 पव्वे हरियाणा मार्का देशी शराब बरामद की। पुलिस ने शराब को अपने कब्जे में लेकर बाइक को सीज कर दिया है। पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

